BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू इस समय घिरती हुई नजर आ रही है बता दें कि फिल्म 21 सितंबर को रिलीज हो रही है पर इसके साथ एक बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है जो कि एक बड़ा क्लैश होने वाली है। बता दें कि अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू की मनमर्जियां की रिलीज डेट सामने आई है और वो भी इसी दिन 21 सितंबर रिलीज हो रही है।  इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी और फिल्म की रिलीज डेट फाइनल नहीं हो पा रही है। बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म क्लैश से भाग रही है पर वो हो नहीं पा रहा है। शाहिद कपूर पहले अपनी फिल्म 31 अगस्त को रिलीज करने वाले थे पर उस राजकुमार राव की स्त्री रिलीज हो रही है। उसके बाद इस फिल्म की डेट को बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया जो कि काजोल की फिल्म हेलीकॉप्टर ईला से टकरा रही है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस में शुमार कैटरीना कैफ अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए काफी फेसम है। हमेशा वे अपने नए स्टाइल और लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनीं रहती है। हाल ही में कैटरीना को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया..जहां उनका बेहद अटरेक्टिव लुक देखा गया। आपकों बता दें इस दौरान कैटरीना ने ब्लेक कलर का ऑउटफिट वियर किया हुआ था। इसके साथ ही गॉग्लस उनके लुक को चार चांद लगा रहे है।  दरअसल, बर्थडे का जश्न मनाने के लिए कैटरीना इंग्लैंड गई हुई थी अब वह मुंबई लौट आई हैं। उन्होंने कैमरे के सामने कई पोज दिए। बता दें, कैटरीना के बर्थडे के दिन शाहरुख खान ने उन्हें विश करते हुए अपकमिंग फिल्म जीरो का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति के साथ इंगलैंड में हैं। विराट वहां मैच खेलने गए हुए...इसी दौरान उनकी वाइफ अपने पति के साथ समय बिताने के लिए वहां गई हैं। इंग्लैंड से दोनों की कभी डिनर करते हुए तो कभी घूमते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हाल ही में क्रिकेटर केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेन की एक तस्वीर शेयर की है।  तस्वीर में उलके साथ विराट, अनुष्का और हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं। इन चारों ने मिलकर ट्रेन में काफी मस्ती की। फैंस उनकी तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। अनुष्का की फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'जीरो' और 'सुई धागा' में नजर आएंगी। दोनों फिल्मों की शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी की है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

बॉलीवुड की जबरदस्त हिट फिल्मों में शुमार हो चुकी फिल्म संजू का तीसरे हफ्ते भी धमाल जारी है। फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते भी अपनी धुआंधार कमाई से सबको हैरान कर दिया है। दिलजीत दोसांझ की 'सूरमा' रिलीज होने के बाद भी 'संजू' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत है जिसका सबूत लगातार इसका बढ़ता हुआ कलेक्शन है। तीसरे हफ्ते के वीकेंड के बाद भी सोमवार को 'संजू' का कलेक्शन चौंकाने वाला रहा। 'सूरमा' रिलीज होने के बाद रणबीर की संजू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है।  ऐसे में 'संजू' तीसरे हफ्ते जबरदस्त कमाई के बाद छठी हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन गई है। तीसरे हफ्ते भी 'संजू' की बढ़ती रफ्तार को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि 'संजू' फिल्म चौथे हफ्ते तक 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 'संजू' के कलेक्शन की बात करें तो इसके पहले हफ्ते की कमाई 202.51 करोड़, दूसरे हफ्ते की कमाई 92.67 करोड़ और तीसरे हफ्ते की अब तक की कमाई 316.64 करोड़ रही। वहीं सोमवार के कलेक्शन के बाद 'संजू' की कमाई का कुल आंकड़ा 319.30 के करीब पहुंच गया है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

 बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार के सितारें बुलंदियों पर है। अक्षय के पास अब एक ओर फिल्म आई है। जी हां आपकों बता दें कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनने जा रही राज मेहता की रिश्तों पर लिखी गई एक शानदार ड्रामा की कास्ट फाइनल हो चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार - करीना कपूर और दिलजीत दोसान्जह - कियारा आडवाणी दो शादीशुदा जोड़ों के किरदार में दिखेंगे। फिल्म शादी और रिश्तों पर ही पूरी तरह निर्भर होगी और इसका सेटअप दिल्ली में होगा। ये फिल्म इस साल नवंबर में फ्लोर पर जा रही है और माना जा रहा है कि अगले साल के अंत में रिलीज़ होगी। अब साल का अंत यानि कि दीवाली या क्रिसमस। अक्षय कुमार अगली दीवाली, यानि कि 2019 में हाउसफुल 4 का धमाका करने जा रहे हैं और होली पर केसरी का। ऐसे में देखना है कि ये फिल्म कौन सा त्योहार बुक करती है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का बर्थडे 16 जुलाई को है,लेकिन वे अपने बर्थडे के दो दिन पहले से ही मस्ती के मूंड में दिख रही है। इन दिनों कैटरीना कैफ न्यूयॉर्क में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में कैटरीना डायरेक्टर नित्या मेहरा को गले लगाती नजर आ रही हैं।  इस दौरान कैटरीना केजुअल लुक में काफी क्यूट और कूल लग रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कैटरीना स्टेच्यू को हग करती हुई नजर आ रही हैं, जहां पर उन्होंने डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़े पहने है। आप भी देखें कैटरीना के ये नए लुक्स वाली तस्वीरें..   साभार-khaskhabar.com

Read More

बॉलीवुड में इन दिनों फेमस स्टार या किसी महान इंसान की जीवन के बारें में दिखाने का ज्यादा ट्रेंड देखा जा रहा है। हाल ही में बनीं संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू ने धमाल मचा रखा है। वहीं इस बीच हमारें बॉलीवुड के दंबग खान की बॉयोपिक बनाने की अफवाहें भी तेज हो गई। लेकिन आपकों बता दें कि सलमान खान की बॉयोपिक फिल्म शायद ही दर्शक देख पाएंगे,क्योंकि सलमान खुद नहीं चाहते है कि उनकी फैमिली, दोस्त या लव लाइफ की बातें पब्लिक के सामने आएं। कई निर्माताओं ने सलमान को अप्रोच किया, लेकिन सुपरस्टार ने साफ इंकार कर दिया है। वहीं आपकों बता दें कि सलमान खान की लाइफ के कुछ किस्से काफी कंट्रोवर्शियल रहे हैं। चाहें वह लव लाइफ हो या फिल्मों से जुड़ी.. सलमान की कई कहानियां हैं, जो शायद ही वह कभी बाहर लाना चाहें। वहीं, कुछ कोर्ट से जुड़े मुद्दे भी हैं, जो कहानी को कंट्रोवर्शियल बना सकती है। लिहाजा, यह सब कुछ देखते हुए साफ है कि सलमान खान की बॉयोपिक कभी नहीं आ सकती। वैसे इन दिनों सलमान अपने काम में काफी व्यस्त है। सलमान के पास बैक टू बैक कई फिल्में है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन एक्टर कहे जाने वाले सन्नी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी एकटिंग से सबकों एंटरटेनमेंट करते हुए दिखाई देंगे।हाल ही में इनकी फिल्म भैयाजी सुपरहिट’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में सन्नी देओल सनी रंगबिरंगा चश्मा पहने और दोनों हाथ में बंदूक पकड़े दिख रहे है। वहीं उनके एक तरफ अरशद हैं और दूसरी तरफ श्रेयस है। पोस्टर के साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई है। यह फिल्म इस साल दशहरे के मौके पर यानी 19 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। इस पोस्टर को सनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। मारधाड़ से भरपूर इस कॉमेडी फिल्म में सनी के अलावा, प्रीति जिंटा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, अमिषा पटेल, संजय मिश्रा, बृजेंद्र कला, जयदीप अहलावत, मुकुल देव, पंकज त्रिपाठी और पंकज झा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी दमदार एकटिंग से एक अलग पहचान बनाई है। साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में अलग –अलग एकटिंग कर अपनी छाप को छोड़ा है। हाल ही में एक खबर आ रही है कि अनुष्का को एक सम्मान दिया जा रहा है। आपकों बता दें कि सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में अनुष्का का वैक्स स्टेचू लगने वाला है। वहीं इससे पहले इस म्यूजियम में मीडिया पर्सनेलिटी ओप्रा विन्फ्रे, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और रेसिंग ड्राइवर लुईस हैमिल्टन जैसे सितारों के स्टैचू हैं। अनुष्का के स्टैचू की सबसे खास बात होगी कि ये बाकी स्टैचू से अलग लोगों से बात भी करेगा।  खबरों के अनुसार, 'अनुष्का के स्टैचू में ऐसा फीचर होगा जिससे वो बात कर सकेगा।' अनुष्का के स्टैचू के साथ मैडम तुसाद इस नए फीचर को लॉन्च करने जा रहा है। अनुष्का का स्टैचू एक फोन पकड़े हुए होगा। अनुष्का का स्टैचू एक फोन पकड़े हुए होगा। मैडम तुसाद सिंगापुर के जनरल मैनेजर एलेक्स वॉर्ड ने कहा कि अनुष्का के स्टैचू के लिए कई लोगों ने उनसे अनुरोध किया था। अनुष्का की फिल्मों की बात करें तो वह फिल्म जीरो, 'सुई धागा : मेड इन इंडिया' में नजर आएंगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। पंजाबी और हिंदी सिनेमा में अपने नाम के झंडे गाड़ने वाले जिमी शेरगिल की आज हर जगह अपनी अलग पहचान है। इनके चाहने वाले लाखों फैंस हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं जिमी शेरगिल के जीवन से जुड़ी खास बातों के बारे में। टीवी के पॉपुलर क्राइम शो 'सावधान इंडिया' नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। दर्शकों के बीच यह शो काफी पॉपुलर है। इस शो को अलग-अलग समय पर अलग-अलग एक्टर होस्ट करते रहे हैं। इसी दौरान इस शो के लिए मेकर्स ने जिमी शेरगिल को कास्ट किया। इससे पहले यह शो सुशांत सिंह होस्ट करते आ रहे थे। जिमी शेरगिल ने शो के कुछ शो होस्ट किए और फिर उन्हें निकाल दिया गया।  रिपोर्ट्स के अनुसार, जिमी ने शुरुआती शो शूट कर लिए थे, लेकिन बाद में मेकर्स को एहसास हुआ कि उनके साथ काम करना आसान नहीं है। जिमी सेट पर स्टार वाला एटिट्यूड दिखाते थे। जो प्रोडक्शन हाउस को रास नहीं आ रहा था। कुछ एपिसोड के बाद ही जिमी ने फीस बढ़ाने की मांग की। जिमी का तर्क था कि टीवी में टाइम और एनर्जी दोनों ज्यादा लगती है। जिमी की इस मांग पर मेकर्स नाराज हो गए।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड में कई एक्टर्स आए और आकर चले गए। बॉलीवुड दुनिया में आकर यहां किसी को सफलता मिली तो किसी की किस्मत ने साथ नहीं दिया। उन्हीं में से एक अभिनेता बिजय आनंद का नाम भी कुछ ऐसे ही सितारों में शामिल है जो आज गायब हो चुके हैं।  आपने फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ याद होगी। इस फिल्म में एक सीन काफी चर्चित रहा जब काजोल फ्लाइट से पहली बार सफर कर रही थी, उस समय खराब मौसम की वजह से काजोल और अजय की मुलाकात हुई और फिर दोनों की स्टोरी शुरू हुई। आपको याद है क्या वजह थी जब काजोल को जबरदस्ती प्लेन में ट्रेवल कर पड़ा। ये जानते हुए उन्हें प्लेन के सफर से डर लगता था। वजह रही फिल्म में उसका मंगेतर। राहुल की वजह से उसे मजबूरी में भारत ट्रैवल करना पड़ा।  उस फिल्म में सपोटिंग करेक्टर का रोल निभा रहें बिजय आनंद, आज पूरी तरह से बदल गए है। उस फिल्म के 20 साल होने के बाद विजय काफी अलग दिखने लगे हैं। फिल्मों की दुनिया को छोड़ वो योगी बनकर आध्यात्मिकता से योग में अपना जीवन समर्पित कर दिए।    साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का कहना है कि कभी-कभी उनके दोनों बेटे भी उन्हें अहमियत नहीं देते हैं। एक बयान के मुताबिक, ‘डांस दीवाने’ शो के प्रतिभागियों में से एक किशन ने अपनी प्रस्तुति अपनी मां को समर्पित करते हुए लोगों की आंखों में आंसू ला दिए। अपनी प्रस्तुति के बाद किशन ने कहा, ‘‘मुझे अपनी मां के फोन को नजरअंदाज करने और उनको अहमियत नहीं देने का पछतावा है।’’माधुरी ने अपने जवाब में कहा, ‘‘कभी-कभी मेरे बेटे भी मुझे अहमियत नहीं देते हैं और मुझे उस वक्त बुरा लगता है जब मैं उन्हें बार बार बुलाती रहती हूं लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकती। बात यह है कि इस दुनिया में हर मां अपने बच्चों को लेकर संरक्षी होती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं छोटी थी तो मैं भी यही किया करती थी लेकिन अब मैं मां हूं तो मुझे पता है कि कैसा लगता है।’’ साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More