BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

फिल्म संजू से बॉलीवुड में चला रणबीर का जादू.. इस खान की इस फिल्म को किया पीछे...

फिल्म संजू से बॉलीवुड में चला रणबीर का जादू.. इस खान की इस फिल्म को किया पीछे...फिल्म संजू' बेशक रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। सिनेमाघरों में 5वें हफ्ते का सफर तय कर रही ‘संजू’ ने अब तक अपने खाते में 340.05 करोड़ रुपए जोड़ लिए हैं। इसके अलावा संजू के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

संजू ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'पीके' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘पीके’ ने 340 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनेस किया था। 

संजू ने इसे पीछे छोड़ते हुए 340.05 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस साल संजू के अलावा सिर्फ पद्मावत ऐसी फिल्म है जिसने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इससे पहले ‘संजू’ ने सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ के लाइफटाइम बिजनेस को पीछे छोड़ते हुए 339 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। 

इस वक्त अगर कोई संजू से आगे है तो वो हैं आमिर खान की फिल्म 'दंगल' है जिसने 387.38 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में 'संजू' दूसरे स्थान पर है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More