BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अमीषा पटेल का फिल्म करियर इस कारण रहा अधूरा...

 अमीषा पटेल का फिल्म करियर इस कारण रहा अधूरा...मुंबई। एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही है। 9 जून 1975 को मुंबई में जन्मी अमीषा ने अपने सिने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2000 में राकेश रौशन निर्देशित ब्लाक बस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की। यह ऋतिक रौशन की भी पहली फिल्म थी। अमीषा ने इसके बाद वर्ष 2001 में सन्नी देओल के साथ गदर एक प्रेम कथा में काम किया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये अमीषा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई। वर्ष 2002 में प्रदर्शित फिल्म हमराज में अमीषा के अभिनय का नया रूप दर्शको को देखने को मिला। 

अमीषा ने ये है जलवा, परवाना, एलान, जमीर ,वादा जैसी कई असफल फिल्मों में काम किया। वर्ष 2005 में अमीषा को आमिर खान के साथ मंगल पांडे में काम करने का अवसर मिला हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म हनीमून ट्रैवलस प्रा.लिमिटेड अमीषा के करियर की एक और हिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद अमीषा ने भुलभुलैया और रेस 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया। अमीषा ने अपने सिने करियर में हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More