BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अब फिल्म 'फन्ने खां' में दिखाई देंगी,लेकिन फिल्म को लेकर एक खबर आ रही है कि ऐश्वर्या से रिक्वेस्ट की गई है कि वो इस फिल्म के लिए अपनी फीस थोड़ी कम कर दें। ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव और अनिल कपूर की इस फिल्म को पहले क्रि-अर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोरा प्रोड्यूस कर रही थीं लेकिन कुछ कारणों के चलते अब इसे टी-सीरीज के भूषण कुमार बना रहे हैं।  टी-सीरीज फिल्म की प्रोडक्शन कास्ट पर पुनर्विचार कर रही है, जिस कारण एक्टर्स की फीस में कटौती होने की उम्मीद है। हालांकि फीस कम करने को लेकर ऐश्वर्या का कोई ऑफिशयल स्टेटमेंट नहीं आया है।इसके साथ ही ये भी अभी तक पता नहीं चल पाया है कि क्या ऐश्वर्या की तरह फिल्म के बाकी एक्टर्स अनिल कपूर और राजकुमार राव से भी प्रोड्यूसर्स ने फीस कम करने के लिए कहा है या नहीं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

 धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल के लिए सलमान किसी फरिसते से कम नहीं है। सलमान अब बॉबी देओल के लिए गॉडफादर के तौर पर काम कर रहे हैं। सलमान ने रेस-3 के जरिए बॉबी की बॉलीवुड इंडस्ट्री में वापसी करवाई है, जिसके बाद बॉबी के पास बड़े बैनर की दो फिल्में और है। वहीं रेस 3' के साथ सलमान खान और बॉबी देओल की जोड़ी और भी पक्की हो चुकी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने खुलासा किया कि वह बॉबी देओल के लिए एक और फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसकी स्क्रिप्ट पर भी वह निगरानी रखे हुए हैं। सलमान का मानना है कि यह फिल्म बॉबी को उनकी फैन फॉलोइंग वापस दिलाएगी।  दरअसल, सलमान को खुद के लिए स्क्रिप्ट ऑफर किया गया था लेकिन उन्हें लगता है उस रोल में बॉबी ज्यादा जंचेगा। लिहाजा, भाईजान अपने दोस्त बॉबी देओल को सोलो फिल्म करने की सलाह दे रहे हैं। जबकि बॉबी फिलहाल मल्टीस्टारर फिल्में ही करना चाहते हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आपकों बता दें कि बिपाशा बासु अस्पताल में भर्ती है। सूत्रों के हवाले से बताया है कि बिपाशा पिछले कुछ दिनों से हिंदुजा हेल्थकेयर के विजिट कर रही हैं। कल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनके करीबियों ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार किया है। बता दें कि बिपाशा को अब तक अंडर ऑब्जरवेशन रखा गया है। लेकिन हॉस्प‍िटल के स्ट्रेस से बचने के लिए बिपाशा का परिवार उनके साथ है। ब‍िपाश ने अस्पताल के बेड पर लेटे हुए एक फनी तस्वीर शेयर की है, तस्वीर के कैप्शन में बिपाशा ने लिखा, This is what happens when the younger sister @vi_basu is on hospital duty

Read More

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की दादी का निधन होने की खबर आ रही है।बता दें कि रणवीर की दादी काफी समय से बीमार थीं और कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण भी रणवीर सिंह की दादी से मिलने गई थीं।  वैसे रण‍वीर सिंह अपनी ग्रैंडमदर के बेहद क्लोज थे।अचानक इस पारिवारिक शोक के बाद से फिहलाल रणवीर सिंह ने अपनी शूटिंग का काम रोक दिया है। साथ ही रणवीर की स्विट्ज़रलैंड में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस थी, लेकिन दादी की मौत के वजह से उन्हें ये कैंसिल करनी पड़ी।  रणवीर सिंह ने बताया था कि मेरी दादी ने मुझे बहुत प्‍यार भरे माहौल में बड़ा किया है और मेरे घर में प्यार को खुलकर जताया है। इसमें गले लगाना और किस करना भी शामिल है। साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ बढ़ती हुई नजदिकियों को लेकर काफी सुर्खियों में है। प्रियंका और अमेरिकन सिंगर निक जोनस इन दिनों कई बार एक साथ दिख रहे हैं। एक बार फिर इन दोनों को साथ देखा गया है। प्रियंका निक के साथ एक डिनर डेट पर पहुंची थी।  आपको बता दें कि गुरुवार को प्रियंका निक के साथ वेस्ट हॉलीवुड के टोका माडेरा नाम के रेस्टोरेंट में डिनर डेट के लिए पहुंची, इसके बाद से ही इन दोनों की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। निक जोनस एक अमेरिकी सिंगर हैं और उनकी उम्र 25 साल की है।ये पहली बार नहीं इससे पहले भी प्रियंका अमेरिकन सिंगर निक के साथ अमेरिका के एलए डोगर्स स्टेडियम में बेसबॉल देखते हुए नजर आई थीं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल बॉलीवुड में एक बार फिर वापस लौट रही है। आपकों बता दें कि ईशा देओल काफी समय से फिल्मों से दूर चल रही थी लेकिन हाल ही में रिलीज हुए उनके एक नए पोस्टर ने खलबली मचा दी है। उनकी फिल्म का नाम होगा केकवॉक और इसका पहला लुक रिलीज हो चुका है जो कि काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है।  बता दें कि ईशा देओल इस समय इस फिल्म को लेकर चर्चा में है और पोस्टर वायरल हो रहा है। ईशा देओल इस पोस्टर में सेफ की भूमिका में नजर आ रही है और किचेन में खड़ी दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म की बात करें तो फिल्म का निर्देशन राम कमल मुखर्जी और अभ्रा चक्रवर्ती कर रही है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग' ने पहले ही दिन कमाल कर दिया। इस फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग ली है। उम्मीद की जा रही थी कि पहले दिन इसे पांच करोड़ रुपए मिलेंगे लेकिन इससे दोगुना इसने कमाया है। शुक्रवार को इसे 10.70 करोड़ रुपए हासिल हुए। सुबह के शो से ही सिनेमाघर 20 फीसद भरे हुए थे। रात तक यह शो फुल चलने लगे। लड़कियों के झुंड इसे देखने आ रहे हैं और फिल्म का खासा मजा भी ले रहे हैं। फिल्म माहौल बनाने में सफल हुई है और जिन लोगों के लिए यह फिल्म बनाई गई है वो इसे देखने पहुंच रहे हैं। बता दें कि इसे 2177 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। विदेश में इसे 470 स्क्रीन्स मिले हैं। ओपनिंग के मामले में इसने अक्षय कुमार की 'पैड मैन' को पछाड़ा है जिसने 10.26 करोड़ रुपए पहले दिन कमाए थे। पहले दिन की कमाई के मामले में इससे आगे सिर्फ 'बागी 2'(25.10 करोड़) और 'पद्मावत'(19 करोड़) है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के छोटे नवाब यान तैमूर अली खान की फैंन फोलिंग ज्यादा है,उसी तरह सोहा अली खान की बेटी इनाया नाओमी खेमू की पॉपुलरटी भी किसी से कम नहीं है। ये दोनों वैसे नवाब खानदान के स्टार है। वहीं इनाया की कुछ क्यूट फोटो मम्मी सोहा के साथ वायरल हुई है। आपकों बता दें जो फोटो वायरल हो रही है .उन तस्वीरों में इनाया मम्मी सोहा की गोद में खेलती हुई नजर आ रही है।वहीं कैमरे को देख इनाया से हंसते हुए पोज भी दिए।इस दौरान इनाया येलो कलर की फ्रॉक पहने हुए बिल्कुल डॉल की तरह लग रही हैं। सोहा के साथ आउटिंग पर निकली इनाया ने क्यूट स्माइल और मासूमियत के साथ पोज दिए। उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों 'कलंक' की शूटिंग में बिजी हैं। खबरों के मुताबिक, सेट पर वो घायल हो गए हैं। मुंबई की रिपोर्ट की मानें तो वरुण फाइट-सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे और शूटिंग के दौरान ही उनके बाजुओं में चोट लग गई। वरुण जिस सीन की शूटिंग कर रहे थे, उसमें उन्हें दरवाजा उठाकर फेकना था लेकिन इस सीन को करते हुए वरुण ने अपने बाजुओं का घायल कर लिया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और फिल्म की शूटिंग रोकना पड़ी। आपको बता दें कि फिल्म 'कलंक' में वरुण आलिया भट्ट के साथ चौथी बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।  दोनों ने 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कलंक में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी भी 21 साल बाद साथ वापसी कर रही है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को भी कास्ट किया गया है। खबरों की मानें तो ‘कलंक’ में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित माता-पिता के किरदार में नजर आएंगे। जबकि आदित्य और वरुण फिल्म में सौतेले भाईयों की भूमिका में दिखेंगे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राजेश खन्ना के साथ फिल्म रोटी में काम कर चुकी एक्ट्रेस अनीता सिन्हा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। वहीं अब उनका उनका पार्थिव शरीर फ‍िलहाल सिद्धार्थ नगर अस्पताल में है जोकि दोपहर में उनके घर मोतीलाल नगर लाया जाएगा। उनके मुंह बोले बेटा और बा‍की करीबी वहां मौजूद रहेंगे। बता दें कि‍ अनीता खुशमिजाज थी, हमेशा लोगों से मिलती जुलती रहती थी। अगर उनके स्वास्थय की बात करें तो एकदम फिट थी। आसपास के लोग उन्हे माता जी कहकर बुलाते थे। उनके पिताजी किशोर कुमार के करीबी दोस्त थे।  अनीता जी का एक मुंह बोला बेटा है। अनीता फिल्मों में बॉडी डबल का काम भी करती थी। जूनियर आर्टि‍स्ट के तौर पर वो हीरोइन का काम करती थी।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। अपनी आगामी फिल्म ‘संजू’ की रिलीज की तैयारी कर रहे फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने इसकी असली वजह का खुलासा किया है कि सुपरस्टार आमिर खान ने फिल्म में सुनील दत्त की भूमिका क्यों नहीं निभाई। राजकुमार हिरानी ने ‘संजू’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान इस बारे में बात की। उनके साथ रणबीर कपूर, परेश रावल, मनीषा कोइराला, राजकुमार हिरानी, विधू विनोद चोपड़ा, सोनम कपूर, दीया मिर्जा और विकी कौशल जैसे सितारे भी मौजूद थे। आमिर ने हाल ही में खुलासा किया था कि बायोपिक में उन्हें सुनील दत्त की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन वह मुख्य भूमिका निभाना चाहते थे, जिसके लिए रणबीर कपूर को पहले ही चुना जा चुका था। यह पूछे जाने पर कि आमिर के फिल्म के लिए न करने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया थी, हिरानी ने कहा, ‘‘आमिर मेरे दोस्त हैं। जब भी मैं स्क्रिप्ट लिखता हूं तो उनके पास जाकर सुनाता हूं और उनसे प्रतिक्रिया लेता हूं, इसलिए मैंने यह स्क्रिप्ट भी उन्हें सुनाई।’’ साभार-khaskhabar.com

Read More

पंजाबी सिंगर नवजोत सिंह की 22 साल की उम्र में मौत हो गई है। उनकी रविवार रात चंडीगढ़ के पास डेरा बास्‍सी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। नवजोत की लाश एक फैक्ट्री के पास खाली प्लाॅट में मिली। लाश से करीब 50 मीटर की दूरी पर उनकी कार भी बरामद हुई है। खबरों के मुताबिक नवजोत अपने मां-बाप से मिलने अपने गांव बेरहा गांव जा रहे थे। नवजोत मोहाली में इको टावर्स में एक फ्लैट में रहते थे और 11:15 बजे उन्‍होंने अपनी मां को फोन कर बताया था कि वो लगभग 5 मिनट में घर आएंगे लेकिन देर रात तक जब उनकी कोई खबर नहीं मिली तो परिवार वालों ने उन्‍हें फोन करना शुरू कर दिया।  पुलिस ने बताया कि नवजोत के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं कहा जा रहा है कि नवजोत के साथ कार में शाम 6 बजे एक मह‍िला उनके साथ थी। बता दें कि महिला नवजोत की मौत के बाद से लापता है। पुल‍िस ने इस संबंध में महिला के खिलाफ हत्‍या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस परिवार वालों और दोस्‍तों से भी पूछताछ कर रही है ताकि हत्‍या के बारे में कुछ जानकारी मिल सके। वहीं नवजोत ने हाल ही में दो गाने रिलीज किए थे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More