BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

फिल्म ‘वीरे ​दी ​वेडिंग​' ने किया पहले ही दिन उम्मीद से ज्यादा का बिजनेस..

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग' ने किया पहले ही दिन उम्मीद से ज्यादा का बिजनेस..मुंबई। फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग' ने पहले ही दिन कमाल कर दिया। इस फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग ली है। उम्मीद की जा रही थी कि पहले दिन इसे पांच करोड़ रुपए मिलेंगे लेकिन इससे दोगुना इसने कमाया है। शुक्रवार को इसे 10.70 करोड़ रुपए हासिल हुए। सुबह के शो से ही सिनेमाघर 20 फीसद भरे हुए थे। रात तक यह शो फुल चलने लगे। लड़कियों के झुंड इसे देखने आ रहे हैं और फिल्म का खासा मजा भी ले रहे हैं।

फिल्म माहौल बनाने में सफल हुई है और जिन लोगों के लिए यह फिल्म बनाई गई है वो इसे देखने पहुंच रहे हैं। बता दें कि इसे 2177 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। विदेश में इसे 470 स्क्रीन्स मिले हैं। ओपनिंग के मामले में इसने अक्षय कुमार की 'पैड मैन' को पछाड़ा है जिसने 10.26 करोड़ रुपए पहले दिन कमाए थे। पहले दिन की कमाई के मामले में इससे आगे सिर्फ 'बागी 2'(25.10 करोड़) और 'पद्मावत'(19 करोड़) है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More