मेरी सबसे बड़ी आलोचक मेरी मां हैं : सोनाक्षी सिन्हा
Read MoreBREAKING NEWS
BREAKING NEWS
मेरी सबसे बड़ी आलोचक मेरी मां हैं : सोनाक्षी सिन्हा
Read More
निर्माता, अभिनेत्री अलग-अलग हूं, एक दूसरे के काम में हस्तक्षेप नहीं : शिल्पा शेट्टी
Read More
नई दिल्ली । गायिका कनिका कपूर ने अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया है, जब बीते साल कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ऑनलाइन और मीडिया में उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।
Read More
मुंबई। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा कि बायोपिक साइना में बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल का किरदार निभाना कुछ आसान काम हो गया क्योंकि फिल्म के निर्देशक अमोल गुप्ते एक सहज अभिनेता हैं। परिणीति ने आईएएनएस को बताया, "मुझे लगता है कि अमोल सर एक बेहद सहज अभिनेता हैं और साइना की शूटिंग के दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने वास्तव में मुझे सिखाया कि अभिनय में बस शांत रहकर कैसे किरदार निभाया जा सकता है।"
Read More
माले। दीया मिर्जा शादी के बाद अपने पहले वैकेशन पर पति वैभव रेखी के साथ मालदीव में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वहां की कुछ मनोरम तस्वीर शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वह अपनी सौतेली बेटी के साथ पोज दे रही हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। तस्वीरों में, दीया परफेक्ट हॉलिडे मूड में दिख रही हैं। उन्होंने गर्मियों के हल्के कपड़े, बड़े गोल शेड्स और टोपी पहनी हुई है। तस्वीरें वैभव ने क्लिक की हैं।
Read More
लॉस एंजेलिस । फिल्म अम्मोनाइट में जीवाश्म विज्ञानी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री केट विंसलेट का कहना है कि लोगों ने फिल्म में ज्यादा ध्यान उनके और उनकी सह-कलाकार सेसर रोनन के सेक्स सीन पर दिया है। ऑस्कर विजेता केट ने डिजिटल स्पाई को बताया, मैं अपने दिल पर हाथ रखकर आपको बता रही हूं, मुझसे कभी भी विषमलैंगिक प्रकृति के लव सीन के बारे में सवाल नहीं पूछा गया है, जबकि मैंने अपनी जिंदगी में ऐसे कई सीन फिल्माए हैं। हालांकि इससे मुझे ऐसा नहीं लगा कि मुझसे इस बारे में बात न की जाए। लेकिन निश्चित रूप से मुझे यह समझ में आया कि लोग फिल्म के सेक्स सीन को लेकर ज्यादा बात कर रहे हैं और शायद ऐसा इसलिए है क्योंकि हम दोनों ही महिलाएं हैं। उन्होंने आगे कहा, इसे लेकर शर्म की कोई बात नहीं है। बात बस इतनी है कि 2 महिलाएं हैं और वे एक-दूसरे से प्यार करती हैं। मुझे उम्मीद है कि यह मेरी ओर से लोगों की सोच में बढ़ावा देने के लिए एक योगदान है कि वे एलजीबीटीक्यू लोगों और उनके रिश्तों को सामान्य तौर पर लें। साभार-khaskhabar.com
Read More
मुंबई । अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने मालदीव वेकेशन की कुछ शानदार तस्वीरों को शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया। सोनाक्षी ने ब्लैक स्विमवियर में एक तस्वीर पोस्ट की। वह समुद्र के बैकड्रॉप में, ब्रेकफास्ट करते हुए पुल के पास दिखाई द रही हैं। सोनाक्षी ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, " मुझे वापस ले चलो।" सोनाक्षी ने हाल ही में अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा की। अभिनेत्री को बुलबुल तरंग में देखा जाएगा, जिसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म को श्री नारायण सिंह ने निर्देशित किया है और कहा जाता है कि यह एक सच्ची कहानी से प्रेरित है। फिल्म में राज बब्बर और ताहिर राज भसीन भी हैं। साभार-khaskhabar.com
Read More
मुंबई। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक बुजुर्ग महिला को प्लेटलेट्स दान किया और तिलोत्तमा शोम ने शुक्रवार को इस कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की। जवाब में, तापसी ने भी उन्हें ट्वीट कर 'बिग हग' दिया। तापसी ने लिखा, "कम से कम जो मैं कर सकती थी। हर किसी को किसी के जीवन को बचाने का मौका नहीं मिलता। मेरे लिए किसी भी अन्य उपलब्धि से बड़ी उपलब्धि है। बिग हग, हमेशा की तरह प्यार फैलाती रहो।" तिलोत्तमा ने पहले ट्वीट किया था कि कैसे उसके दोस्त की दादी को प्लेटलेट्स की जरूरत थी, और तापसी मदद करने के लिए पहुंची। तिलोत्तमा ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "मैंने कभी भी तापसी के साथ काम नहीं किया है, लेकिन मुझे इस बात की जानकारी थी कि वह कितनी मेहनती है। हालांकि, मैं इस बात से अनभिज्ञ थी कि वह अविश्वसनीय रूप से कितनी मानवीय है। मैं आपको अपनी शुभकामनाएं देती हूं और आपकी ताकत की प्रशंसा करती हूं।" उन्होंने अपने एक ट्वीट में भी उल्लेख किया था, "मेरे दोस्त की दादी को प्लेटलेट्स की जरूरत थी और उसने मुझे दान करने की पेशकश की, भले ही वह मुझे या मेरे दोस्त को नहीं जानती हों, क्या यह मानवीय नहीं है? वैसे भी आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना, इससे अधिक कुछ भी कीमती नहीं है।" साभार-khaskhabar.com
Read More
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में काम करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। रविवार को रानी के 43वें जन्मदिन पर फिल्म का ऐलान किया गया। मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे एक देश के खिलाफ एक मां के संघर्ष को बयां करती है। फिलहाल यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। आशिमा छिब्बर इस फिल्म का निर्देशन करेंगी।
Read More
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने बारे में एक खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि जब वह वैनिटी वैन में अकेली रहती हैं, तब क्या करती हैं। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह अपनी साइज से बड़ी पिंक टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में मिरर सेल्फी लेती हुई दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, जब वे मुझे वैन में अकेली छोड़ देते हैं। परिणीति के प्रोजेक्ट्स को लेकर बात करें तो वह हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन में नजर आईं थीं। इसके अलावा उनकी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अब वह बैडमिंटन की मशहूर प्लेयर साइना नेहवाल की जिंदगी पर बनी रही फिल्म 'साइना' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है और यह 26 मार्च को रिलीज होने वाली है। साभार-khaskhabar.com
Read More
इप्टा ने किया सिंहासन खाली का मंचन
Read More
रूबीना ने की शक्ति : अस्तित्व के एहसास की में सौम्या के किरदार में वापसी
Read More