BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अरिजीत सुझाव के लिए हमेशा तैयार रहते हैं : हिमानी कपूर

नई दिल्ली। गायिका हिमानी कपूर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पगलेट' में अपने गीत 'थोड़े कम अजनबी' को मिली प्रतिक्रिया से काफी रोमांचित हैं। 32 वर्षीय इस गायिका ने बताया कि वह इस गीत के साथ जुड़कर काफी रोमांचित हैं, जिसे पहली बार अरिजीत सिंह द्वारा कम्पोज किया गया है। वह कहती हैं, "पिछले साल 24 अगस्त को मेरे जन्मदिन पर मुझे तरसेम मित्तल (संगीत जगत से जुड़े उद्यमी) का कॉल आया। उस वक्त उन्होंने मुझसे कहा कि अरिजीत 'पगलेट' के साथ एक संगीतकार के तौर पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं और वह मुझसे इस एल्बम का एक गीत गवाना चाहते हैं। यह मेरे जन्मदिन का सबसे शानदार तोहफा रहा। मैं बहुत खुश हुई क्योंकि मुझे फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई। मैंने सोचा कि एक महिला-केंद्रित फिल्म के साथ जुड़ना काफी अच्छा होगा।"

हिमानी आगे कहती हैं, "ऐसे कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव हमेशा से अच्छा रहा है, जिनकी कला को लेकर सोच आपसे मिलती हो। गाने की रिकॉर्डिग से पहले हमने खूब सारी बातें कीं। उन्होंने हर सिंगर, हर म्यूजीशियन से राय ली ताकि धुन को बेहतर बनाया जा सके। अरिजीत सुझाव लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और उनकी यही बात उन्हें दूसरों से अलग करती है। इस गाने के बारे में सबसे खास बात यह है कि हम इसके लिए वर्चुअली जुड़े और गाने को मैंने चंडीगढ़ में अपने स्टूडियो से रिकॉर्ड किया। इस पूरे गाने को लॉकडाउन में तैयार किया गया है।"

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More