BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

महाराष्ट्र में कोविड के कारण 30 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी 'सूर्यवंशी'

मुंबई । अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अभिनीत पुलिस-एक्शन ड्रामा 'सूर्यवंशी' पहले से तय शेड्यूल के अनुसार 30 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। महाराष्ट्र की मौजूदा कोविड-19 स्थिति के कारण इस फिल्म की रिलीज तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी की टीम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "टीम 'सूर्यवंशी' ने फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ एक चर्चा की थी। बैठक में उद्धव ठाकरे ने रोहित शेट्टी की सराहना की, क्योंकि उन्होंने राज्य में वर्तमान कोविड की स्थिति के कारण सूर्यवंशी को स्थगित करके बहादुर और कठिन निर्णय लिया है।"

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने भी सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि फिल्म की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ा दी गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा, "स्पष्ट हो चुका है। सूर्यवंशी को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।"

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब महाराष्ट्र सरकार की ओर से कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें कहा गया है कि 5 अप्रैल से सिनेमा हॉल अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।

फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन भी विशेष भूमिकाओं में हैं। 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More