BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुंबई । अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने को इंस्टाग्राम पर राम सेतु के सह-कलाकार अक्षय कुमार और नुशरत भरुचा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें महत्वाकांक्षी फिल्म की शुरूआत की घोषणा की गई। जैकलीन ने कैप्शन के रूप में लिखा, हम चलते हैं !!! राम सेतु फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बहुत आभारी और धन्य महसूस कर रहे हैं !!! ।  

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अलाया एफ. ने सोशल मीडिया पर अपनी एक हॉट फोटो शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में अलाया बिकनी में हैं और कैमरे की तरफ अपनी पीठ किए हुए हैं।

Read More

मुंबई। अभिनेत्री काजोल ने अपनी भूख के बारे में एक मजेदार खबर बताई है और यह निश्चित रूप से उनके प्रशंसकों के लिए खबर है।

Read More

मुंबई। फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने अपनी एक्शन फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों ने टीजर का वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि पिछले साल इसी दिन कैसे फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था लेकिन महामारी के कारण फिल्म के आने में देरी हो गई। "वादा हमेशा वादा होता है। हमने आपको 'सूर्यवंशी' फिल्म सिनेमाघरों में दिखाने का वादा किया था और हम वो वादा पूरा करेंगे। आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है! आ रही है पुलिस..सूर्यवंशी सिनेमाघरों में 30 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी।" शेट्टी के जन्मदिन को लेकर अक्षय ने उनके लिए एक खास पोस्ट भी शेयर की। उन्होंने सूर्यवंशी के सेट से दोनों की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "रोहित के साथ जुड़ना सबसे आसान था क्योंकि हम दोनों में एक चीज को लेकर जुनून कॉमन है, वो है एक्शन! जन्मदिन मुबारक हो रोहित, आपको एक्शन से भरपूर अगले वर्ष की शुभकामनाएं।" इस फिल्म में रणवीर सिंह, अजय देवगन और कैटरीना कैफ भी हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने बेंगलुरु की मॉडल से मेकअप आर्टिस्ट बनी महिला द्वारा जोमेटो के डिलीवरी ब्ऑय पर लगाए गए आरोप को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। उन्होंने जोमेटो से कहा है कि वह इस मामले का पूरा विवरण सामने रखे, ताकि सच का पता चल सके। परिणीति ने लिखा, "जोमेटो इंडिया - कृपया सच का पता लगाएं और उसे सार्वजनिक तौर पर पेश करें.. यदि वह सज्जन निर्दोष है (और मुझे विश्वास है कि वह है), तो उस महिला को दंडित करने में हमारी मदद करें। यह अमानवीय, शर्मनाक और दिल दहला देने वाला है। कृपया मुझे बताएं कि मैं कैसे मदद कर सकती हूं..।" बेंगलुरु की इस महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया था कि डिलीवरी ब्ऑय ने उसे मुक्का मारा था। इसके बाद कंपनी ने डिलीवरी ब्ऑय को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है और उसके कानूनी खर्च को वहन कर रही है। साथ ही कंपनी महिला के इलाज का खर्च भी उठा रही है। परिणीति के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह 'संदीप और पिंकी फरार' और 'साइना' में नजर आएंगी। दिबाकर बनर्जी की इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं, वहीं परिणीति एक महत्वाकांक्षी लड़की की भूमिका निभा रही हैं। वहीं फिल्म 'साइना' मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित बायोपिक है। अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी। साभार-khaskhabar.com

Read More

'रूही' ने ओपनिंग डे पर 3.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने अपनी फिल्म 'ए थर्सडे' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का निर्देशन और लेखन बेहजाद खंबाटा ने किया है, और इसमें डिंपल कपाड़िया, अतुल कुलकर्णी, नेहा धूपिया और माया सारा भी हैं। फिल्म का निर्माण करने वाले बैनर आरएसवीपी के ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इस बारे में एक आधिकारिक घोषणा की गई। आरएसवीपी ने अपने ट्विटर पेज पर कहा, "ब्रेकिंग न्यूज : अविस्मरणीय घटनाओं की एक श्रृंखला आपके रास्ते में आने वाली है, यह सब 'ए थर्सडे' में होगा।" फिल्म में, यामी ने नैना जायसवाल की भूमिका निभाई है, जो एक प्ले स्कूल शिक्षिका हैं और 16 बच्चों को बंधक बना लेती हैं। यामी विक्की डोनर, उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक और गिन्नी वेड्स सनी जैसी फिल्मों में अपनी सकारात्मक भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं, वह पहली बार ग्रे किरदार निभाएंगी। साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। अमेजॅन प्राइम वीडियो ने आज साल की सबसे प्रतीक्षित समर ब्लॉकबस्टर 'तूफान' (जो एक खेल पर आधारित प्रेरणादायी स्पोर्ट्स ड्रामा है) के प्रत्यक्ष सेवा के तहत वैश्विक प्रीमियर की घोषणा की है।

Read More

मुंबई । वेब शो 'सेक्रेड गेम्स' में गुरुजी और 'मिर्जापुर' में कालीन भईया के किरदार को अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बखूबी निभाया है, जिन्हें दर्शकों और आलोचकों द्वारा खूब सराहा भी गया है। अभिनेता का कहना है कि वह अपने निभाए जा रहे हैं नकारात्मक किरदारों में हंसी का थोड़ा सा तड़का भी लगा देते हैं ताकि इनमें नकारात्मकता की चरम सीमा न देखने को मिले।

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी कोविड-19 की जांच में नेगेटिव पाए जाने के बाद अपनी सेहत के बारे में लोगों को जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अभी भी स्वाद लेने और सूंघने में दिक्कत आ रही है। रणवीर से रविवार को एक ट्विटर यूजर ने पूछा कि वह अब कैसा महसूस कर रहे हैं और क्या वह खाने का स्वाद ले पा रहे हैं या नहीं? इसके जवाब में अभिनेता ने कहा, "दुख की बात है कि अब भी नहीं ले पा रहा हूं। स्वाद लेने और सूंघने में दिक्कत आ रही है। हालचाल लेने के लिए शुक्रिया। हैशटैगकोविडलाइफ हैशटैगकोविडसर्वाइवर।" बीते महीने रणवीर अपने कोविड-19 की चपेट में आने की बात कही थी। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण थे। बीते हफ्ते उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को बताया था कि वह कोविड टेस्ट में नेगेटिव पाए गए हैं। अभिनेता ने ट्वीट कर लिखा, "एक हफ्ते के क्व ॉरंटाइन और ट्रीटमेंट के बाद यह बताने में खुशी हो रही है कि मैं कोविड की जांच में नेगेटिव पाया गया हूं।" अभिनय की बात करें, तो रणवीर हाल ही में वेब सीरीज 'मेट्रो पार्क' के दूसरे सीजन में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने कल्पेश पटेल के किरदार को निभाया था। ( साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। अभिनेता बॉबी देओल निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान के साथ आठ साल बाद 'पेंटहाउस' में काम करेंगे। बॉबी ने सोलजर, हमराज, अजनबी और खिलाड़ी जैसी फिल्मों में अब्बास-मस्तान के साथ काम किया है। बॉबी कहते हैं, "अब्बास-मस्तान मेरे लिए परिवार की तरह हैं। यह सोलजर की वजह से 22 साल पुराना जुड़ाव रहा है। मैंने हमेशा से फिल्म बनाने के उनके विजन को पसंद किया है। मैं उनके साथ फिर से काम करके खुश हूं।" बॉबी फिल्म में अर्जुन रामपाल, मौनी रॉय, शरमन जोशी, साइरस बरोचा और वलूचा डी सोसा के साथ नजर आएंगे। अधिकांश शूटिंग पूरी हो चुकी है और रिलीज की तारीख की घोषणा होना बाकी है। फिल्म को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इस बीच, प्रकाश झा की वेब श्रृंखला आश्रम में अपनी भूमिका के साथ सुर्खियों में आए बॉबी शो के अगले सीजन के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्में लव हॉस्टल, एप 2 और एनिमल हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई । मराठी फिल्म 'बाबा' ने फिल्मफेयर अवार्डस में बड़ी जीत हासिल की है। मान्यता दत्त प्रोडक्शन के वेंचर ने प्लेनेट मराठी फिल्मफेयर अवार्डस, 2020 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ कहानी और सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक्स जैसे 3 फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम कर लिए हैं। मान्यता दत्त ने कहा, "एक फिल्म के रूप में बाबा मेरे दिल के बहुत करीब हैं, क्योंकि यह फिल्म संजय दत्त प्रोडक्शंस की पहली क्षेत्रीय परियोजना को भी चिह्न्ति करती है। हमें मिले प्यार और प्रशंसा के लिए आभार व्यक्त करना चाहती हूं। सबसे बड़ा सम्मान उस टीम को जाता है, जिसने अपने क्राफ्ट के साथ कहानी को जीवंत करने के लिए बहुत मेहनत की है।" उन्होंने आगे कहा, "ऐसे क्षण हमें अच्छा काम करने और अपने काम के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।" फिल्म 'बाबा' ने केवल मान्यता को ही नहीं, बल्कि भारत को भी गर्व महसूस करवाया है, जब वह गोल्डन ग्लोब के लिए नामित होने वाली पहली मराठी फिल्म बन गई और प्रतिष्ठित समारोह में प्रदर्शित की गई थी। नागपुरकर राज आर गुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपक डोबरियाल और नंदिता पाटकर ने मुख्य भूमिका निभाई है। संजय दत्त प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण मान्यता दत्त ने किया है। साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More