BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इप्टा ने किया सिंहासन खाली का मंचन

मथुरा। भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा द्वारा ब्रज नाट्य मनीषी स्व. संदीपन विमलकांत नागर को समर्पित सुशील कुमार सिंह कृत नाटक सिंहासन खाली है का शानदार मंचन बीएसए इंन्जीनियरिंग कालेज के आडोटोरियम में किया गया ।


नाटक वर्तमान राजनीति दलों के झूठे आश्वासनों और भारतीय राजनैतिक नेताओं चरित्र में जो गिरावट आई है पर आधारित था। नाटक यह दर्शाता था कि किस तरह सत्ता सुख का गिद्ध भोज, जनता की आशाओं, उम्मीदो, आहो, कराहो, बेबसी, मजबूरी, आदि का लाभ उठाने की कोशिश की जा रही हैं नाटक के सशक्त दृश्य और कलाकारों के अभिनय को देखकर दर्शकों से खचाखच भरा आडोटोरियम तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा ।


वरिष्ठ रंगकर्मी और नाटृय निर्देशक योगेश शर्मा द्वारा निर्देशित इस नाटक के प्रारभ्भ में नाटक के मुख्य अतिथि मयंक गौतम का स्वागत संस्था के संरक्षक महेश चन्द्र जैन ज्योति द्वारा किया गया दर्शकदेव सम्मान वयोवृद्ध दर्शक रामस्वरूप शर्मा एवं कान्ती देवी को शाल उडा कर एस. पी. सिंह, प्रेमलता राजपूत, किशोरी शर्मा, राजेश गुप्ता द्वारा किया गया ।


भूपति की भूमिका में वरिष्ठ रंगकर्मी देवेन्द्र पाल, पुरुष की भूमिका में साजन चतुर्वेदी एवं नेता की भूमिका में विकास शर्मा का अभिनय वेहद सराहनीय रहा । नाटक में सूत्रधार सौरव पॉल, महिला गंगा, जननेता वैभव, रिकू शर्मा, हर्षित कश्यप, दिनेश पटेल एवं उर्मिला चैधरी की सशक्त अदाकारी आकर्षक का केन्द्र रही ।

सिलेटी की भूमिका में आर्य चैधरी ने अपने अभिनय, नृत्य से अमिट छाप छोड़ी । इस नाटक की रूपसज्जा अनिल स्वामी ने की, वस्त्र विन्यास प्रेमलता राजपूत एवं सारांश परमार ने किया और ध्वनि प्रकाश का शानदार प्रयोग देवेश बघेल ने किया । नाट्य प्रस्तुति सहायक सीरियल अभिनेता सौरव बन्सल थे । वर्षों वाद इप्टा की यादगार यह नाट्य प्रस्तुति  देखने को मिली ।


नाट्य प्रस्तुति का संचालन नामचीन एकंर गगन गौतम ने किया । नाट्य प्रस्तुति के अवसर पर प्रमुख व्यक्तियों  महेश चंद जैन ज्योति, एस. पी. सिह, दीपक जादौन, राज ठाकुर, शिवदत्त चतुर्वेदी, अम्बरीष कान्त नागर, ब्रजेश गुप्ता, हेमन्त शर्मा  नितिन बंसल, सचिन दा, काके संजीव, मुंबई से आये कलाकार सौरव बंसल, एसबी आई पैशन एसोसियेसन के प्रेसीडेंट सक्सेना आदि थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More