BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रश्मिका के माता-पिता को यकीन नहीं हो रहा, बेटी बिग बी संग काम करेगी

मुंबई। फिल्म 'गुडबाय' में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका पाने वाली दक्षिण भारत की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का कहना है कि उनका परिवार इस खबर पर यकीन नहीं कर सका कि उन्हें यह फिल्म मिली है। उन्होंने कहा, "अमिताभ बच्चन- ऐसा नाम है, जिसका सभी सम्मान करते हैं। जब मेरे माता-पिता को पता चला कि मैं 'गुडबाय' में मिस्टर बच्चन के साथ अभिनय करूंगी, तो वे लगभग इस पर विश्वास नहीं कर सके।"

रश्मिका ने कहा, "मेरे माता-पिता बच्चन सर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और बचपन से लेकर बड़ी होते हुए मैंने उनकी कई फिल्में देखी हैं। उनके साथ काम करने का मौका मिलने की बात से मेरे पैरेंट्स बहुत उत्साहित हैं!"

 

अपने माता-पिता से मिली सलाह साझा करते हुए रश्मिका कहती हैं, "उन्होंने मेरे साथ ऐसा बर्ताव किया, जैसे शिक्षक किसी छात्रा से करते हैं। पैरेंट्स ने सिखाया- अच्छा काम करो, हमेशा चौकस रहो और डायलॉग की लाइनों को अच्छी तरह से याद करो। मुझे उनकी सलाह बहुत प्यारी लगती है!"

आने वाली स्पाई थ्रिलर 'मिशन मजनूं' के बाद 'गुडबाय' रश्मिका का दूसरा बॉलीवुड प्रोजेक्ट है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More