BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

अग्रसेन महोत्सव का समापन समारोह आयोजित

सौंख। अग्रवाल समाज के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती के अवसर पर दो दिवसीय अग्रसेन महोत्सव का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये। और वक्ताओं ने समाज को एकत्रित करने का संदेश दिया।


रविवार देर रात्रि को अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के 5144 वें जन्मदिवस के अवसर पर दो दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ अध्यक्ष मनीशंकर बंसल ने दीप जलाकर कर किया। और नंहे-मुंने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। और सामान्य ज्ञान, मंेहदी, रंगोली प्रतियोगिताओं के मेधावियों को पुरस्कार व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

सामान्य ज्ञान में श्रेया प्रथम, उमंग द्वितीय, निशांत व दीक्षा तृतीय, मेंहदी में मेघा प्रथम, छवि द्वितीय, नव्या तृतीय, रंगोली में पुंजता प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में विशेष अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, बबीता, श्वेता सिंघल ने भूमिका निभाई। अंत में अग्रबंधुओं द्वारा महाराजा अग्रसेन की महाआरती की गई। इससें पूर्व सभी का स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष संजय बंसल, पूर्व मंत्री चौ. साकेत अग्रवाल, नैमीचंद, सुरेश बजाज, रेवती प्रसाद, उपाध्यक्ष कृष्णकुमार गर्ग, मंत्री गिरधारी सिंघल, उपमंत्री महेश राठ्या, कोषाध्यक्ष जुगलकिशोर गोयल, दिनेश लोहिया, शुभम सिंघल, अभिषेक मित्तल, सन्नी सेठ, शालू सिंघल, सौरभ, शुभत अग्रवाल, दीपक बंसल, अनिल, सतीश अग्रवाल, राकेश, अभिषेक गर्ग, नवीन अग्रवाल, संतोष, दीपक अग्रवाल, श्यामसुंदर गर्ग आदि उपस्थित थे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More