BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

जब तक शिकायत नहीं आएगी, कार्यवाही भी नहीं होगीः चेयरमैन

मथुरा। गोकुल नगर पंचायत चेयरमैन संजय दीक्षित का कहना है कि जब तक शिकायत नहीं आएगी वह किसी तरह की कार्यवाही नहीं कर सकते। सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें चल रही हैं कि अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर पंचायत कार्यवाही कर रही है।

इससे माहौल खराब होता है और नगर पंचायत की छवि भी बिगडती है लोगों को लगता है कि कार्यवाही चल रही है, जबकि वास्तव में ऐसा कुछ होता नहीं है। इसके बाद आरोप लगाये जाते हैं। चेयरमैन संजय दीक्षित का कहना है कि गोकुल में सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा इस तरह की बातें कही जा रही हैं कि गोकुल में अवैध निर्माण बहुत हो रहे हैं। कुंडांे पर अवैध निर्माण हो रहे हैं।

इसको लेकर लोगों ने चारों तरफ अफवाह उड़ा दी है कि गोकुल नगर पंचायत कार्रवाई कर रही है। परंतु गोकुल नगर पंचायत के अध्यक्ष के रूप मैं यह बात सभी को बताना चाहता हूं कि जब तक नगर पंचायत में किसी भी प्रकार की कोई लिखित शिकायत नहीं आयेगी तब तक हम कोई भी कार्यवाही नहीं करेंगे। लोग सोशल मीडिया पर उल्टे सीधे आरोप लगाकर पीछे हट जाते हैं जिससे लोगों में भय हो जाता है कि नगर पंचायत द्वारा ऊपर शिकायत की जा रही है परंतु मैं कहना चाहता हूं कि अगर आपको कोई भी कार्यवाही करनी है या करवानी है तो लिखित में अपनी शिकायत नगर पंचायत या महावन तहसील में आरोप लगाने से पहले भेजें। जिससे लिखित शिकायत पर हम कार्रवाई कर सकें अन्यथा सोशल मीडिया पर तो हर प्रकार की अफवाह उड़ाई जाती हैं।

इसलिए किसी को किसी भी प्रकार के कोई भी शिकायत व परेशानी है तो उसकी लिखित शिकायत नगर पंचायत कार्यालय व उपजिलाधिकारी महावन के यहां दर्ज कर सकते हैं। नगर पंचायत चेयरमैन ने कहाकि  लोग आपस में झूठी और निराधार आरोप लगा कर  कभी नगर पंचायत के नाम से कभी किसी के नाम से शिकायत कर आते हैं उन पर भी अंकुश रखना चाहिए।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More