BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तू देख बबुआ

मथुरा(सतपाल सिंह)। लाकडाउन के दौरान लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और नहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। लोगों के अंदर पैदा हुआ कोरोना का खौफ अब धीरे धीरे कम हो रहा है। लोगों को लग रहा है कि अब चीजें ठीक हो रही है। पुलिस और प्रशासन के अलावा दूसरी जिम्मेदार एजेंसियां और व्यक्ति भी सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क लगाने जैसे जरूरी दिशा निर्देशों का पालन नहीं करा पा रहे हैं। युवाओं और महिलाओं में लापरवाही सबसे ज्यादा देखी जा रही है। लोग कोरोना को लेकर बात तो खूब कर रहे हैं लेकिन गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। लोगों में चर्चा सिर्फ सरकारी मदद की हो रही है। पांच सौ रूपये या एक हजार रूपये के लिए वह व्यक्ति भी बैंक के आगे लाइन में कई दिन तक लगने को तैयार हैं जिनका काम इस मदद के बिना भी चल रहा था, लोगों को लग रहा है कि यह पैसे नहीं निकाले तो आगे की मदद या किश्त रूक न जाये। इन लोगों के लिए ये धनराशि सामाजिक सुरक्षा और कोरोना से लडी जा रही लडाई से महत्वपूर्ण बन गई है। न ही लोग मास्क या कपड़ा मुंह पर ढंककर घर से बाहर निकल रहे हैं। बैंकों पर तो खुलेआम सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है।बताते चलें कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने तो मास्क न लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दे रखे है। इसके बाद भी शहर में पुलिस इसका पालन हीं करा पा रही। मास्क न लगाने वालों की लगातार अनेदखी की जा रही है। बुधवार को लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान ऐसा ही नजारा देखने को मिला। शहर की गोवर्धन चैराहा सब्जी मंडी पर ग्राहक ही नहीं फल व सब्जी विक्रेता तक बिना मास्क लगाए और मुंह पर कपड़ा ढंके ही दुकानदारी करते रहे। मंडी में पुलिस भी राउंड लेते रही, लेकिन उसे भी मास्क न लगाने वाले व सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाने वाले नजर नहीं आए। यही हालात कृष्णानगर बाजार में भी रहे। यहां भी किराने और मेडिकल स्टोरों पर जहां सोशल डिस्टेंस मजाक बनता रहा, वहीं अधिकांश खरीददारी करने वाले तक मास्क लगाकर नहीं पहुंचे। घीया मंडी, चैका बाजार, भरतपुर गेट, कोतवाली रोड, होली गेट, आर्य समाज रोड के बाजारों में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति भी की, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। मास्क न लगाने वालों में ज्यादातर युवक व महिलाएं थीं। इसी तरह रूपम टॉकीज स्थित बैंक के बाहर भी महिलाएं एक-दूसरे से सट कर झुंड लगाए बैठी रहीं, जबकि कोतवाली रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर महिलाओं की कतार लगी रही। यहां सोशल डिस्टेंस के लिए सफेद गोले भी बनाए गए थे, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। बैंकों पर तो सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ना आम हो चला है। सख्त कार्रवाई न होने से लोग सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाने के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More