देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। भारतीय रिजर्ब बैंक के दिशा निर्देशन में सिंडिकेटबैक द्वारा संचालित ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा द्वारा डिजिटल बैंकिग व डिजिटल सुरक्षा विषय पर एक सेमिनार आईटीआई वृदावन में आयोजित किया गया। वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा के वरिष्ठ सलाहकार अमित चतुर्वेदी द्वारा प्रषिक्षणार्थी को बताया कि किस तरह बिना बैंक जाए आप बैंक के सभी कार्य अपने मोबाईल फोन, या कम्प्यूटर पर कर सकते है। इससे समय की भी बचत होगी व आपका धन भी बचेगा। जैसे भीम एप्प अपने मोबाईल में डाउनलोड करके आप किसी के भी खाते में पैसा भेज सकते है। केवल एक मिनट में वो भी बिना बैंक जाए, बिना कोई फार्म भरे, बिना लेन में लगे, बिना किसी चार्ज के। अपना बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, पानी का बिल व क्यूआर कोड के जरीये आप अपनी
दूकान पर लगा कर ग्राहक से पैसा अपने खाते में भी ले सकते है। इसके लिए दो हजार रूपये का कमीशन भी मिलेगा। अवकाश के दिनों में भी चालीस हजार रूपये तक आप पैसा भ्ेाज सकते है। यह एप्प एनपीसीआई के द्वारा बनाया गया है। डिजिटल लेन देन करना फेसबुक, व्हाट्सएप चलाने से भी ज्यादा आसान व सरल है। ई पासबुक की जरीये बिना बैंक जाए आप अपने खाते का पूर्ण विवरण फोन पर देख सकते है। उसको डाउनलोड व प्रिन्ट भी कर सकते है। साथ ही डिजिटल बैंकिग
करते व्यक्त कभी भी वाईफाई एरिया में न करें। अपना पिन कभी भी लिखकर न रखें। बैंक को टोलफ्री नम्बर जरूर ध्यान रखें । साथ ही बही सीम नम्बर चालू करके रखें जो बैंक में अपने खाते से लिंक करा रखा है। जिससे पैसा निकलने की स्थिति में आपको जानकारी हो सकते। लीड बैक मैनेजर ने एमएसएमई लोन, मुद्रा लोन की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अन्त में छात्रों के बैंकिग से जुडें सवालों का जिज्ञासाओं को सुनकर उनका निराकरण सलाहकारों ने किया।
कार्यक्रम में लगभग एक सैकडा प्रशिक्षणार्थीयों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबन्धक अनिल कुमार गुप्ताजी, अमित चतुर्वेदी ,जानकीवर्माजी, एसपी सिंह , गोस्वामी जी, सुनील यादव प्रमुखरूप से मौजूद रहे।













Related Items
कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा