देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा।ब्रज में होली के विविध रंग देखने को मिलते हैं। कहीं होली मिलन, कहीं सामूहिक विवाह समारोह तो कहीं दंगल। बल्देव के छोलीगांव में कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में दर्जनों छोटी बडी कुश्तियां हुईं। पहलवानों को पुरस्कार दिये गये। दंगल में दूरदराज से पहलवान पहुंचे और मल्लविद्या का प्रदर्शन किया। आखिरी कुश्ती 51 सौ रूपये की हुई। आखिरी कुश्ती के लिए हरिओम पहलवान दंगल में निकले। हरिओम पहलवान से लडने के लिए कोई दूसरा पहलवान दंगल में नहीं निकला। दंगल कमेटी ने उन्हें विजेत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान अमर सिंह ने बताया आखिरी कुश्ती कराई विपिन उर्फ कालू एवं बलभद्र सिंह कराई गई। इससे पहले कई छोटी बडी कुश्तियां भी हुईं।
होलिका दहल में भक्त प्रहलाद और होलिका की की प्रतिमा स्थापित करने का चलन भी मथुरा से ही शुरू हुआ। अब यह चलन एक परंपरा बन गया है। कृष्णा नगर चैराहे पर हुए होलिका दहन पंडित तुलाराम शर्मा ने कराया। जिसमें लोक जनशक्ति युवा प्रदेश सचिव भीकम सिंह, हरि सिंह, बादाम सिंह, राजू ठाकुर, रवि शंकर, सुमित राणा, भगवान सिंह, चैधरी कृष्ण चंद, सुमन, हरिओम, करण सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं जयगुरूदेव मंदिर पर सामूहिक विवाह भी संपन्न हुआ। होली पर सामूहिक विवाह कराने का भी चलन बढ रहा है।













Related Items
रंग बरसे' फिर से - 4 दशक बाद भी होली के रंग को और गाढ़ा करता है यह आइकॉनिक सॉन्ग
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव