BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

CORONAVIRUS : मथुरा में दो पॉजिटिव केस

मथुर(सतपाल सिंह)। कान्हा की नगरी में कोरोना ने दस्तक दे दी है। कोरोना के दो पाजिटिव केस मिलने से हडकंप मचा हुआ है। सीएमओ डा.शेर सिंह ने बताया कि कुल 30 जमातियों को क्वारंटीन किया गया था। इनमें से सभी के नमूने जांच के लिए भेजे गये थे। 23 जमातियों की रिपोर्ट पहले ही आ चुकी थी, इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव थी। सात जमातियों की रिपोर्ट का इंतजार था। इनमें से भी छह की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि नादिर नामक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव है। नादिर शामली से दिल्ली और दिल्ली से ओल पहुंचा थ। कोतवाली क्षेत्र के सुखदेव नगर से नादिर को पुलिस ने पकडा था। जबकि आगरा की रहने वाली महिला सुहाना की रिपोर्ट भी कोरोना पाॅजिटिव मिली है। नयति मेडिसिटी हास्टपीटल में सुहाना का इलाज चल रहा है, सुहाना वैंटिलेटर पर है।
इससे पहले नेपाल से लौटे बरसाना निवासी युवक की  रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी। विदित हो कि बरसाना निवासी युवक रोडवेज की बस चलाता है। 23 मार्च को लॉकडाउन के दौरान नेपाल से लौटकर बरसाना वापस आया। इसके बाद दो अप्रैल को उक्त युवक की तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों चेकअप के दौरान मिले लक्षणों के आधार पर युवक को आइसोलेट कराया। कोरोना जांच को ब्लड सेम्पिल अलीगढ़ भेजा। इस दौरान डॉक्टरों के इलाज से युवक की तबीयत सुधरने लगी। अलीगढ़ से आयी रिपोर्ट में युवक के कोरोना नहीं निकलने पर शनिवार की रात्रि डॉक्टरों ने युवक के पूर्ण स्वास्थ्य होने पर घर भेज दिया था। पडोसी जनपद आगरा में लगातार सामने आ रहे कोरोना पाजिटिव केस के बाद भी मथुरा में किसी केस का नहीं मिलना सुकून देने वाली बात थी। इसे लेकर लोग तरह तरह की चर्चा भी कर रहे थे, लेकिन मथुरा में कोरोना पाजिटिव केस मिलने के बाद लोगों के चेहरे की हवाईयां उड गई हैं।

 

खाते में आया पैसा तो बैकों पर उमड़ी भीड़
जनधन खाते में पैसा आया तो बैंक पर सुबह से ही भीड़ लग गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया। इस दौरान पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार की सुबह जनधन के खाते में पैसा आने की जानकारी मिलते ही सादाबाद रोड स्थित सिडिकेंट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि पर महिलाओं की भीड़ एकत्रित हो गयी। और लम्बी लाइन लग गयी। जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक सूरजप्रकाश शर्मा मयफोर्स के पहुंच गए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया। इस दौरान लाइन में लगी महिलाओं को भी जानकारी दी कि आपस में एक मीटर की दूरी बनाए रखें, वहीं बैंक के सामने गोला बना कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More