BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

मथुरा। गांव जाबरा में नारी शक्ति की उड़ान फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें फाउंडेशन की अध्यक्ष नीतू सिंह व करिश्मा चैधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।

नीतू सिंह ने कहा कि लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षा लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें लड़कियों के महत्व को समझना होगा। लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अगर उन्हें सही समय पर उपयुक्त अवसर और सुविधाएं दी जाएं तो वे क्या नहीं कर सकती। इसके विपरीत हम बेटियों को बोझ मानकर गर्भ में ही मरवाना चाहते हैं। अगर वो पैदा हो जाती है तो हर स्तर पर उसके साथ भेदभाव करते हैं, विवाह की चिंता में लगे रहते हैं। गांव और शहर दोनों ही जगह लड़कियों की सुरक्षा के लिए खतरा हमारे अपने ही बेटों से है। अगर बच्चों के पालन-पोषण में समानता रखी जाएगी तो बेटे-बेटियों का सम्मान करना सीखेंगे। इस मौके पर रचना सिंह,मंजू शर्मा,अंजना चैधरी, कविता चैधरी,उत्तम सिंह,शालू चैधरी,अंगूरी देवी,वीरमति देवी आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More