BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

लाकडाउन : अवैध मेडिकल स्टोरों पर भी कसा शिकंजा

मथुरा। कोरोना वायरस के चलते फैली महामारी को रोकने के लिए शासन और प्रशासन हर मामले पर सतर्कता बरते हुए हैं। अब मेडिकल स्टोरों की जांच की जा रही है कि वह बिना लाइसेंस के तो नहीं चल रहे हैं। शुक्रवार को कस्बे के मेडिकल स्टोर पर पहुंच पुलिस ने उनके कागजात देखे हैं। शुक्रवार को पुलिस को जिला मुख्यालय से लाइसेंस धारक मेडिकल स्टोर की सूची प्राप्त हुई थी। उसी सूची की जांच के लिए पुलिस ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से दुकान का लाइसेंस एवं दुकान पर बैठने वाले व्यक्ति की योग्यता एवं उसके जरूरी कागजात चेक किए। सभी जरूरी कागजातों की छाया प्रति पुलिस ने मांगी है। अब यह भी होगा कि मेडिकल की दुकान पर वही व्यक्ति बैठेगा जिसके नाम लाइसेंस है। यदि लाइसेंस धारक के स्थान पर अन्य कोई व्यक्ति दुकान संचालित करते हुए पाया गया तो यह नियम विरुद्ध होगा। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी कस्बों एवं गांवों में मेडिकल स्टोर के जरूरी कागज चेक किए जा रहे हैं। एक-दो दिन में जांच के उपरांत पता चलेगा कि क्षेत्र में कितने मेडिकल स्टोर नियम विरुद्ध संचालित हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More