BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : होली पर खूब हुई आवारागर्दी, जगह जगह चले लाठी डंडे

मथुरा। होली पर जमकर हुडदंग मचा। पुलिस बल भी इस दौरान सतर्क रहा और हर छोटी बडी घटना पर तत्काल पुलिस की गाडियां पहुंची। बावजूद इसके कई जगहों पर लाठी डंडे चले और लोगों के बीच संघर्ष हुए। पुलिस की सतर्कता के चलते कई बडी घटनाएं होने से टल गईं।
सदर बाजार क्षेत्र में भी होली के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया इस दौरान मारपीट मारपीट हुई कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को सम्हाल लिया और झगाडे को आगे बढने से रोक लिया।
शहर के कृष्णा नगर में भी होली खेलने के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया, यहां भी पुलिस बल समय से मौके पर पहुंचा और लोगों को नियंत्रित किया। लाजपत नगर में भी होली खेलने के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए इस दौरान हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए होली के दौरान हुई मारपीट की घटनाओं के मामले में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More