देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बरसाना की लठामार होली बरसाना की गलियों में खेली जाती है। मुख्य आकर्षण रंगली गली होती है। यहां भी वह स्थान जहां वीआईपी बैठते है, ज्यादा भीड़ भाड़ और दबाव बाला होता है। यहां किसी भी तरह का कोई हादसा इस दौरान न हो इसके लिए हर स्तर पर पडताल की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कोई इमारत जर्जर तो नहीं है। रंगीली गली में बने मकानों की छतों पर भीड न जुटे इसके लिए लोगों को समझाया जा रहा है कि इस दौरान वह अपने मकानों की छतों पर किसी को चढने न दें। गुरूवार को थाने से मैन बाजार, रंगीली गली, सुदामा चैक तक नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी राजेश चैधरी, थाना प्रभारी सुभाष चंद्र पांडेय, एसएसआई प्रबल प्रताप सिंह आदि ने पुलिस टीम के साथ दौरा किया और लोगों से बात की। इन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी को भी मकान की छत पर चढने न दें। इस पर स्थानीय लोगों ने कहाकि हमारे कहने से लोग मानते नहीं है। इस लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दें जिससे वह चढने वालों को रोक सकें।
दूसरी ओर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट सभागार में शिवरात्रि एवं रंगोत्सव से संबंधित बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि जनपद एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मन्दिरों के आस-पास क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था रखी जाये। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में गन्दगी के ढेर न लगे हों एवं प्लास्टिक का जमावाड़ा न हो। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि जनपद एवं तहसील स्तर पर सभी खम्बों का निरीक्षण कर लिया जाये। किसी भी गली या सड़क पर विद्युत के तार ढीले न दिखाई दें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी गोवर्धन राहुल यादव, एसएलओ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा के साथ अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
मन्दिर से भीड़ में प्रसाद न लुटाया जाये
होली और महाशिवरत्रि पर्व पर मंदिरों में बहुत ज्यादा भीड़भाड़ रहती है। ऐसे में अगर भगदड़ मचती है तो बडी जनहानि हो सकती है। जिला प्रशासन ने कहा है कि मंदिर में भीड़भाड़ के दौरान प्रसाद न लुटाया जाए। इससे भगदड़ मच सकती है।
बिजली के खम्भों को प्लास्टिक से कवर करें
श्री मिश्र ने कहा कि भीड़ वाले क्षेत्रों में खम्बों को प्लास्टिक से कवर कर दिया जाये, जिससे करंट आने की सम्भावना न हो। उन्होंने जलकर एवं नगर निगम तथा नगर पंचायतों को निर्देश दिये कि साफ-सफाई के साथ-साथ पर्याप्त मात्राओं में पेयजल एवं शौचालयों की भी व्यवस्था की जाये।
पैदा न हो जाम की स्थिति
पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश दिये कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस, लोक निर्माण, नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस तरह की योजना बनाई जाये कि किसी भी क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि पार्किंग वाले स्थानों को चिन्हित कर लिया जाये और वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा किया जाये।
सडकों पर दिखाई न दें आवारा पशु
जिलाधिकारी ने नगर निकायों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले के दौरान कंही भी निराश्रित गौवंश एवं अन्य आवारा जानवर सड़कों पर दिखाई न दें। इसके लिए विभिन्न गौशालाओं के पदाधिकारियों से सम्पर्क करके निराश्रित गौवंश को गौशाला में भेज दिया जाये। उन्होंने कहा कि स्थानीय पशु पालकों से भी वार्ता कर ली जाये कि उनके जानवर भी सड़कों पर दिखाई न दें।













Related Items
रंग बरसे' फिर से - 4 दशक बाद भी होली के रंग को और गाढ़ा करता है यह आइकॉनिक सॉन्ग
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव