BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : बीमारियों की स्क्रीनिंग शुरू

मथुरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद मथुरा में गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 16 जनवरी से 15 फरवरी तक अभियान प्रारंभ हो गया। इसमें 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं व पुरुषों के गैर संचारी रोगों की जांच और उसका इलाज किया जाएगा। बलदेव में स्व. डोरीलाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. बीएस सिसौदिया ने अभियान शुरू किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शेर सिंह ने अभियान शुरू होने से पूर्व अधीनस्थों को निर्देश दिए। ये अभियान 30 हैल्थ वेलनेस सेंटर और 20 प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चलेगा जिसमें स्वास्थ विभाग की आशा घर घर एसे लोगों की सूची तैयार करेंगी।
सीएमओ डा.शेर सिंह ने बताया कि गैर संचारी रोग वे हैं जो किसी एक दूसरे से नहीं फैलते हैं। पहले 40 से 50 वर्ष के दरम्यान लोगों को घेरते थे, वह अब 30 वर्ष या उससे पहले ही अपनी चपेट में ले रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मथुरा समेत प्रदेश के सभी जिलों में आज से अभियान चलाकर गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग कर रहा है। जनपद के जिन उपकेन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया है, उनमें लोगों की जांच की जाएगी। साथ ही जिले की सभी आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, सीएचओ अन्य स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति और आरोग्य महिला समिति के सदस्यों की भी स्क्रीनिंग निकटतम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर की जाएगी।  स्क्रीनिंग के बाद चिन्हित लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार उपचार दिया जाएगा। साथ ही अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता अपने कार्यक्षेत्र के सभी घरों का भ्रमण कर परिवार फोल्डर बनायेंगी।  अभियान की समीक्षा जिला अधिकारी हर हफ्ते करेंगे।

2022 तक चरणबद्ध तरीके से चलेगा
मिशन की डीसीपीएम पारुल शर्मा ने बताया कि ये अभियान 2022 तक चरणबद्ध तरीके से चलेगा। पहले चरण में जिले में 30 साल से ऊपर की आयु के 25000 स्त्री-पुरुषों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य मिला है। यह अभियान 205 उप केंद्रों में से 30 पर चलेगा जबकि जिले के 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 20 केंद्रों के एरिया में चलेगा। एक अनुमान है कि 1000 लोगों में से 370 लोगों की स्क्रीनिंग की जानी है।

किन-किन बीमारियों की कैसे होगी स्क्रीनिंग
30 साल से ऊपर के लोगों में डायबिटीज, हाइपरटेंशन, ओरल व ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके तहत सभी का समुदाय आधारित मूल्यांकन प्रपत्र (सीबैक फॉर्म) भरा जाएगा, जिसे कम्युनिटी हेल्थ आॅफिसर (सीएचओ) या एएनएम के पास जमा किया जाएगा और बाद में इसे गैर संचारी रोग पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर सीएचओ व एएनएम द्वारा अपने उपकेंद्र क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में भी कैंप लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगीे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More