BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : सेवानिवृत्त फौजियों ने गांव बाटी में बांटा राशन

मथुरा। अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सुरक्षा करने वाले फौजी सेना छोड़ने के बाद भी चुप नही बैठ रहंे और घर-घर जाकर मानव सेवा करने में लगे हुए हैं। ऐसा नजारा थाना वृन्दावन क्षेत्र के गांव बाटी में देखने को मिला। देश में लॉक डाउन के चलते निर्धन लोग भोजन के लिए भी तबाह हैं उनकी भूख मिटाने के लिए गांव बाटी निवासी सेवानिवृत्त फौजी ठाकुर गजेंद्र सिंह, ठाकुर महावीर सिंह, ठाकुर ब्रजेन्द्र सिंह अपने गांव में जरूरतमंद लोगों को घर-घर जाकर राशन का वितरण कर रहे हैं। उनकी इस पहल का हर कोई सराहना करने में लगा हुआ है। फौजियों ने बताया कि उनके द्वारा लॉक डाउन का पूरी तरह पालन करते हुए घर-घर जाकर गरीब लोगों को राशन दिया गया है। पूरा देश कोरोना महामारी से परेशान है इसलिए उनका नैतिक कर्तव्य बनता है कि अपने गांव के लोगों की सेवा करें वह इस तरह के सामाजिक कार्य आगे भी करते रहेंगे। इस अभियान में ठाकुर रघुवीर सिंह,ठाकुर निरोत्तम सिंह,ठाकुर पवन सिंह, दीना पुजारी, ठाकुर नरेश सिंह राजावत आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More