BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : पालघर हिंसा के शिकार संतों को दीप जलाकर दी श्रद्धांजली

मथुरा। पालघर महाराष्ट्र में हिंसक भीड़ द्वारा जूना अखाड़ा के संन्याशियों की निर्मम हत्या पर संत समाज आक्रोशित है। संत समाज एवं सनातन धर्मालंबियो ने दिवंगत संतों को दीप जलाकर श्रद्धांजली दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दुख जताया। वृंदावन, अयोध्या, काशी, हरिद्धार आदि स्थानों पर संतों एंव कथाकारों ने अपनी संवेदनायें व्यक्त कीं ।
भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज, डाॅ. मनोज मोहन शास्त्री, अनुराग कृष्ण शास्त्री, संजीवकृष्ण महाराज, पुण्डरीक गोस्वामी, डाॅ. संजय सलिल, देवी चित्रलेखा आदि संतो ने पालघर के दिवंगत संतों को श्रद्धांजलि दी । चिदानंद मुनि महाराज, मुरारी बापू, जूना अखाड़ा के अवधेशानंद गिरि, श्यामशरणदेव श्रीजी महाराज, रमेंश भाई ओझा, स्वामी दीपाकंर, लोकेश मुनि, पंचानंद गिरी महाराज एवं संत समाज ने अपने-अपने निवास स्थान पर दीप जलाकर दिवंगत संतो को जल्द न्याय दिलाने के लिये एकजुटता दिखायी ।
संतों की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुये देवकीनंदन महाराज ने कहा कि सनातन धर्म और संतो की भूमि भारत में निसहाय, निरपराध संतो की निर्मम हत्या कंलक के समान है । वृद्ध संतों को हिंसक भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में एक राय होकर पीट-पीटकर मार डाला । यह किसकी साजिश थी इसकी जाँच होनी चाहिये । संतों को पुलिस का भरोसा था कि वे उन्हें राक्षसों से बचा लेंगे लेकिन पुलिस कर्मियों ने भी उन्हें भीड़ के हवाले कर दिया ।
उन्होंने कहा कि संतों की हत्या का वीडियो पूरे संत समाज को उद्धेलित कर रहा है लेकिन देशहित में लाॅकडाउन का पालन करते हुये केवल अपनी भावनायें ही प्रकट कर रहे हैं । सरकार को इस आक्रोश को हल्के में नहीं लेना चाहिये । संतों की हत्या पर सीबीआई जाँच की माँग करते हुये देवकीनंदन महाराज ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले की फास्टट्रैक में सुनवाई कर जल्द से जल्द दोषियों को कड़ी सजा दे । गौरतलब है कि पालघर में 16-17 अप्रैल की रात जूना अखाड़ा के सन्याषी कल्पवृक्ष गिरि, सुशील गिरि एवं उनके ड्राईवर की हिंसक भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जब वे अपने गुरू की अंत्येष्टि में भाग लेने जा रहे थे । हत्या का वीडियो वायरल होने पर महाराष्ट्र सरकार को संतों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है । मामले में 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More