BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : ओवर रेटिंग, कालाबाजारी की तो जाओगे सीधे जेल

मथुरा। अभी लाॅक डाउन का तीसरा दिन गुजरा है। अभी से ओवर रेटिंग और कालाबाजारी की सूचनाएं मिलने लगी हैं। लाकडाउन में लोगों को घरों के अंदर रोकना जितना जटिल है उससे भी ज्यादा मुश्किल कालाबाजारी और ओवर रेटिंग पर लगाम लगाना है। कई क्षेत्रों से इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं कि पांच रूपये का पारले का पैकेट दस रूपये में मिल रहा है तो दूसरी आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढा दिये हैं। इस तरह की शिकायतों पर लगातार कार्यवाही हो रही है। हालांकि अभी तक दुकानदारों को हिदायत देकर छोड दिया गया है।
  जनपद में लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न अथवा आवश्यक वस्तुओं का भंडारण रोकने के लिए जिला प्रशासन की टीमें लगातार छापेमारी भी कर रही हंै। शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर ओपी तिवारी के नेतृत्व में खाद्य एवं विपणन अधिकारियों की टीम ने होलीगेट क्षेत्र में दर्जनों दुकानों और और उनके गोदामों का निरीक्षण व चेकिंग की। शुक्रवार सुबह उप जिलाधिकारी ओपी तिवारी के नेतृत्व में खाद्य एवं विपणन विभाग के कई अधिकारियों की टीम एक साथ निकली। इस दौरान टीम ने जगह-जगह राशन, परचून व दूध आदि की दुकानों पर खाद्यान्न की उपलब्धता एवं उनके विपणन की जानकारी की। इसके बाद टीम ने होलीगेट और उसके आस-पास के बाजारों में करीब एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और उनके गोदामों में भंडारण की स्थितियों की जानकारी की। हालांकि इस दौरान टीम को कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला, लेकिन इस दौरान उन्होंने किसी भी प्रकार की अनियमितता बरतने वालों की तत्काल उन्हें सूचना देने की अपील की। दुकानदारों को भी इस दौरान अधिकािरयों ने हिदायत दी कि अगर ओवर रेटिंग या कालाबाजारी की तो सीधे जेल जाना पडेगा।  इस दौरान संयुक्त टीम में डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय, बांट माप निरीक्षक अनुराग कुशवाह, आपूर्ति विभाग के एआरओ विजय वर्मा, खाद्य निरीक्षक देवराज सिंह आदि अधिकारी कर्मचारी भी शामिल रहे।

ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर खुद मैदान में उतरे गोकुल चेयरमैन
ओवर रेटिंग की ज्यादा शिकायतें गांव देहात और नगर पंचायतों से मिल रही हैं। गोकुल में एसडीएम महावन हनुमान प्रसाद मौर्य, थानाध्यक्ष शशि प्रकाश शर्मा, नगर पंचायत के चेयरमैन संजय दीक्षित और अधिशासी अधिकारी राकेश सरोज के नेतृत्व में गोकुल के बाजारों में सभी दुकानों पर चेकिंग की गई।  नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय दीक्षित के पास लोगों की शिकायत आयीं थी कि कुछ दुकानदार दाल पर तेल पर प्रति किलो 30ध्40 रुपये ज्यादा ले रहे हैं। इसी को लेकर नपं अध्यक्ष ने एसडीएम से शिकायत की थी। इसी शिकायत पर एसडीएम महावन ने मयफोर्स छापेमारी की, तो कई दुकानदार तो दुकानें बंद कर चलते बने और शेष ने कह दिया कि उनकी दुकान पर तो दाल और तेल ही नहीं है। साथ ही सब्जी और दूधवालों की दुकानों पर भी रेट लिए गए। एसडीएम महावन ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए कि अपने दुकानों के सामने सफेदी से गोले बनाएं और वही दुकानदार खड़े होकर सामान की खरीदारी करेंगे दुकानों पर ज्यादा भीड़भाड़ ना करें, 2 से ज्यादा ग्राहक किसी की दुकान पर खड़े ना हो, सभी दुकानदार अपने चेहरे पर मास्क लगाएंगे, दुकान में सिर्फ एक ही दुकानदार होगा।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More