BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : ओल बना सबसे संवेदनशील, प्रशासन ने पूरा गांव किया सील

मथुरा(केके पाठक)। दिल्ली के धार्मिक जलसे में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने और वहां से लौटे जमातियों के ओल गांव में मिलने के बाद सेे ही प्रशासन में हड़कंप मचा है। जिले में इस समय ओल गांव को जिले में सबसे संवेदनशील बताया जा रहा है। शनिवार को प्रशासन को ओल गांव में जमातियों के ठहरे होने की सूचना मिली तो खलबली मच गई। बताया जाता है कि गांव से 15 लोगों को रात में ही चिह्नित कर लिया गया था। सुबह डॉक्टरों की टीम गांव में पहुंच गई और सभी की जांच हुई, लेकिन सभी स्वस्थ मिले। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि यह सभी नौ मार्च को भरतपुर जमात में गए थे। 12 मार्च को यह लोग अपने घर वापस लौटे। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने एसपी यातायात डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह को इस मुहिम की जिम्मेदारी सौंपी है। इनके साथ स्वास्थ्य और राजस्व टीम को भी रखा गया है। इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
दोपहर एक बजे सीडीओ नितिन गौड़, एसपी सिटी अशोक मीणा, एसपी ट्रैफिक ब्रजेश कुमार सिंह गांव में पहुंच गए और ओल की मस्जिद के एक किलोमीटर के दायरे को छह बैरियर लगाकर सील कर दिया। गांव में सभी की आवाजाही रोक दी गई। पीएसी के साथ अधिकारियों ने गांव में फ्लैगमार्च किया। आंगनबाड़ी और आशाओं की दस टीमें लगाकर पूरे गांव में प्रत्येक परिवार के सदस्यों का डाटा एकत्र किया गया। पता लगाया गया कि परिवार में कितने सदस्य हैं। पिछले एक महीने में गांव में कौन-कौन आया और गांव से बाहर गया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More