BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : प्रेसवार्ता के लिए खोला कार्यालय तो टूटी मिलीं कुर्सियां

मथुरा। जिला कांग्रेस कार्यालया सेठबाडा में तोडफोड का मामला सामने आया है। इस का पता उस समय चला जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक चैधरी, पूर्व चेयरमैन पं.श्याम सुंदर उपाध्याय आदि लोग शनिवार को एक प्रेसवार्ता करने के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी ने कार्यालय का ताला खोला और कांग्रेसी अंदर घुसे तो सभी भौंचक रह गये। कार्यालय अस्तव्यस्त था। कार्यालय की कुर्सियां टूटी पडी थीं। फर्स भी अव्यवस्थित था। कार्यालय में लगीं महात्मांगंधी, डा.भीमराव अम्बेडकर और पं.जवाहर लाल नेहरू की तस्वीरें भी फर्स पर पडी थीं।

 

जब इसकी सूचना दूसरे कांगे्रसियों को लगी तो वह भी आक्रोशित हो उठे। मामले को तूल पकडता देख जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी और पूर्व चेयरमैन पं.श्याम सुंदर उपाध्याय ने समझदारी से काम लिया और कार्यकर्ताओं को शांत कराया। इस बीच घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को भी दे दी गई। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में कार्यवाही के लिए जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

 

तहरीर में दीपक चैधरी ने कहा है कि सुबह करी 11 बजे वह प्रेसवार्ता के लिए जिल कार्यालय पहुंचे थे। यहां पहुंच कर ज्ञात हुआ कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार्यालय में तोडफोड की गई है। बिजली की फिटिंग को उखाड दिया है। महापुरूषों की लगी तस्वीरों को तोड दिया है। कार्यालय में रखे कागजी दस्तावेजों को चुरा कर ले गये हैं। कुर्सियों और अलमारियों को तोड दिया है।  कीमती कुर्सियों को चुरा ले गये हैं।  कार्यालय में दो जून को प्रेसवार्ता हुई थी। इसके बाद तीन जून को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। यहां से 9 कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जिनकी जमानत शुक्रवार को हुई थी। इसके बाद शनिवार को कांग्रेसी प्रेसवार्ता के लिए जिला कार्यालय पहुंचे थे।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More