देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जेएनयू की घटना के विरोध में मंगलवार को मथुरा में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बीएसएस कालेज पर विरोध प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सरकार पर छात्र विरोधी होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। छात्रों के हाथों में तख्तियां लगी थीं जिन पर जेएनयू छात्रों के समर्थन में स्लोगन लिखे हुए थे। छात्र नेता शिशुपाल चैधरी का कहना था कि यह सुनियोजित हमला था। पुलिस की मौजूदगी में लोग जेएनयू कैंपस में घुसे। उन्होंने कहाकि यह भाजपा की सोची समझी रणनीति है। दिल्ली विधान सभा चुनावों से पहले माहौल बिगाडने के लिए यह हरकत की गई है। इस के दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय टेªनिंग कोर्डिनेट विष्णु शर्मा, जिलाध्यक्ष शिशुपाल चैधरी, प्रदेश महासचिव प्रवीन ठाकुर, प्रदेश सचिव अजय कुमार, कपिल यादव, नरेंद्र यादव, विकास चैधरी, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।













Related Items
MATHURA : लूट की घटना को अंजाम दे लुटेरों ने फैलाई सनसनी
विपक्ष के विरोध के बीच वित्त विधेयक लोकसभा में पारित
वृद्ध दंपति को मकान में बंधक बनाकर की गई लूट की घटना का खुलासा