BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : नववर्ष मेला

मथुरा। जुबली पार्क और नवसंवत्सर मेला एक दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। दीनदयाल नगर स्थित इस पार्क के ठीक सामने सरस्वती शिशु मंदिर है। कुछ दूरी पर होली गेट तो दूसरी ओर भगत सिंह पार्क है। नवसंवत्सर मेला की सजावट होली गेट तक होती थी। अब यह सब यादों में ही रह गया है। अब जुबली पार्क में कोई आयोजन नहीं होगा। यहां मल्टीस्टोरी पार्किंग तैयार की जा रही है। कमेटी ने फैसला लिया है कि अब मेला का आयोजन सेठ बीएन पौद्दार इंटर कालेज के मैदान पर किया जाएगा। यहां मेला को सफल बनाना  आयोजन समिति के सामने बडी चुनौती है। हालांकि मुक्ताकाशीय रंगमंच, रंगमंच के बराबर में पडी खाली जगह और भगत सिंह पार्क का भी विकल्प शानदार हो सकता था लेकिन आयोजनकों ने सेठ बीएन पौद्दार इंटर कालेज के मैदान को इसके लिए चुना है। नव संवतसर 2077  की पूर्व संध्या दो दिन लगने वाले विशाल नववर्ष मेला की तैयारियों के संबंध में बैठक सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर, मथुरा में सायं सात बजे लालचन्द वासवानी, संघ चालक, मथुरा महानगर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य वक्ता प्रदीप श्रीवास्तव, शरीरिक शिक्षण प्रमुख, ब्रज प्रांत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विस्तार से मेला की व्यस्था के संबंध में सभी का मार्गदर्शन किया।
   सर्वसम्मति से नववर्ष के परंपरागत मेला को सेठ बीएन पोद्द्दार इंटर कॉलेज, मथुरा के मैदान में भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। समिति की अध्यक्ष कमलेश अरोडा ने बताया की मेला में इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगितायें, रंगमंचीय कार्यक्रम, ज्वलंत विषयों पर विचार गोष्ठी आदि कई भव्य कार्यक्रम होंगे।
  समिति महामंत्री आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने बताया कि मेला में आने वाले आगुन्तको को समिति की ओर से तुलसी पौधा एवं गंगा जल और हिंदू नववर्ष कार्ड निःशुल्क वितरित किया जायेगा स यह मेला भारतीय सभ्यता और संस्कृति से ओतप्रोत होगा।
    बैठक में नववर्ष मेला कार्यकारिणी का गठन किया गया। संरक्षक सुरेश चंद्र अग्रवाल करांची वाले, अध्यक्ष कमलेश अरोडा, चार उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी, यादवेन्द्र अग्रवाल, डॉ. सीएल डुल्लु एवं डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह रहेंगे। महामंत्री आचार्य ब्रजेन्द्र नागर को बनाया गया है। चार मंत्री अजय कुमार शर्मा, डॉ. दीपा अग्रवाल, योगेश उपाध्याय आवा एवं सुभाष सेनी रहेंगे। कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल सर्राफ, सह कोषाध्यक्ष गंगाधर अरोडा, प्रचार प्रमुख रामदास चतुर्वेदी एवं सह प्रचार प्रमुख नीरज शर्मा (नट्टू पंडित) रहंेगे। मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, विशाल रौहेला एवं समीर बंसल सह प्रतियोगिता प्रमुख रहेंगे। कार्यालय प्रमुख श्याम सिंह प्रधानाचार्य, अर्थ व्यवस्था प्रमुख प्रदीप अग्रवाल बीएसएनएल, प्रतियोगिता व्यवस्था प्रमुख राजीव कृष्ण अग्रवाल, मेला मैदान प्रमुख बलदेव अग्रवाल एवं समित शर्मा सुरक्षा प्रभारी बनाये गये हैं। इसके अतिरिक्त मेला समिति में 60 सदस्य बनाये गये हैं। बैठक में डॉ. संजय शर्मा, सह कार्यवाह मथुरा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन आचार्य ब्रजेन्द्र नागर मेला महामंत्री ने किया स

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More