BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महाराजा ग्रुप के करीब 50 सदस्य रोजाना मथुरा शहर को कर रहे सैनिटाइजर

सौंख। मन में अगर सेवा का जज्बा हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। अब तक समाजसेवा से लेकर धार्मिक धरोहर के सौंदर्यीकरण एंव सरंक्षण में जुटे महाराजा ग्र्रुप के चेयरमैन प्रीतम सिंह प्रमुख लाॅकडाउन में मानव सेवा की सच्ची मिशाल बने है। एक ओर जहां कोरोना संक्रमण से बचाने में सरकारी तंत्र जुटा है। वही दूसरी ओर स्वंयसेवी अपनी जान की परवाह किये बगैर सेवा में लगातार जुटे हुए है। ऐसा ही नाम महाराजा ग्र्रुप के चेयरमैन  और गोवर्धन के गांव पाली डंूगरा के समाजसेवी प्रीतम सिंह प्रमुख का है। लाॅकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन, सैनिटाइजर व दूर-दराज फंसे लोगों को प्रशासन के सहयोग से लगातार रेस्क्यू कर ला रहे है। महाराजा ग्र्रुप के चेयरमैन प्रीतम सिंह प्रमुख ने बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है। फाॅगिंग मशीन द्वारा करीब 50 लोगों की टीम लगातार पिछले 40 दिनों से काम कर रही है। इसमें कई दर्जन गांवों के साथ-साथ मथुरा शहर और प्रशासनिक कार्यालयों में लगातार सैनिटाइजर किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि मेरा ध्येय यह है कि लाॅकडाउन में कोई भी जरूरतमंद भूखा नही सो पाये। इसके लिए निजी तौर पर खर्च कर रहे है। उन्होंने बताया कि उन्होनें बताया कि निरंतर सेवा का प्रकल्प चलता रहेगा। एक दिन कोरोना हारेगा औ हमारा भारत देश जीतेगी। लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। घरों में रहकर कोरोना को हराने में शासन व प्रशासन का सहयोग करें।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More