BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : नगर निगम ने चौराहों पर लगाए बकायेदारों के नाम वाले ’होर्डिंग’

मथुरा। नगर निगम ने गृहकर के बडे बकायेदारों के नामों की लिस्ट तिराहे चैराहों पर लगा दी है। इसके पीछे निगम का तर्क है कि ये बकायेदार निगम के बकाये का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इनके  नामों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। बाकायेदार इनका नाम, पता, बकाया और सरचार्ज सहित पूरा विवरण होर्डिंग पर सार्वजनिक कर दिया गया। संयुक्त नगर आयुक्त अजित सिंह ने बताया कि किसी तरह की कोई दंडात्म कार्यवाही किये बिना ही बकायेदारों को बकाया जमा करने के लिए मजबूर किया जाये। इन बकायेदारों में कुछ लोग ऐसे भी है जो आर्थिकरूप से बेहद मजबूत हैं और जानबूझ कर बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। समाज मंे इनकी प्रतिष्ठा भी है, सामाजिक छवि पर प्रभाव पडते देख इस तरह के बकायेदार बकाया जाम करेंगे।  दूसरी ओर इस सूची में जिन लोगों के नाम हैं वह इसे नगर निगम का सही कदम नहीं बता रहे हैं। नाम नहीं छापने की शर्त पर इन लोगों ने बताया कि निगम ने जो बकाया उनके उपर निकाला है यह बहुत अधिक है। इसमें सरचार्ज की रकम भी बहुत ज्यादा है। कुछ समाधान और आसान तरीकों से वह बकाया जमा करने के लिए तैयार हैं।  


ये नगर निगम के बडे बकायेदार हैं। नोटिस आदि दिये जाने की पूरी प्रकिया का पालन करने के बाद इनके नाम सार्वजनिक करने का फैसला लिया गया है। नगर निगम की सीमा में एक ही होर्डिंग जगह जगह लगाया गया है। क्षेत्रवाइज अलग अलग होर्डिंग नहीं हैं।
अजित कुमार सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More