BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में मेडिकल की व्यवस्थायें की जायें

मथुरा। मण्डलायुक्त ने मंगलवार को निकले 7 पाॅजिटिव व्यक्तियों के संबंध में जानकारी लेने के बाद  ली, जिसमें बताया गया कि इमरान बिठौली के मरीज के 05 परिवारीजन कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं। एक सब्जी बैचने वाला राकेश तथा एक व्यक्ति बीरी सिंह जो मुम्बई से आया था। आयुक्त ने सभी के प्राईमरी काॅन्टेक्ट वाले व्यक्तियों का तत्काल सैम्पलिंग करने के निर्देश दिये। आयुक्त को बताया गया कि जनपद में 600 बेड आईसोलेशन वार्ड के लिए मौजूद हैं तथा पर्याप्त मात्रा में क्वांरटीन सेन्टर भी बनाये गये हैं।
श्री कुमार ने निर्देश दिये कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों को होम क्वांरटीन करते समय उनके घर के बाहर पम्पलेटध्फ्ैलेग सूचना आवश्यक रूप से लगाया जाये तथा निगरानी समितियां आवश्यक रूप से ऐसे व्यक्तियों का ध्यान रखें कि 14 दिन तक वह अन्य किसी व्यक्ति से न मिले और बाहर का व्यक्ति भी उनके सम्पर्क में न आये।
आयुक्त ने निर्देश दिये कि निगरानी समितियों को और अधिक सक्रिय बनाया जाये एवं इसकी जिम्मेदारी खण्ड विकास अधिकारी एवं क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी को दी जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्राईवेट अस्पताल भी कोरोना वायरस को छोड़कर अन्य मरीजों का भी इलाज करें। उन्होंने निर्देश दिये कि इस प्रकार की योजना बनायी जाये, जिसमें पैड क्वांरटीन सेन्टर भी खोले जायें। श्री कुमार ने निर्देश दिये कि प्रत्येक आईसोलेशन सेन्टरों पर आये व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्हें पर्याप्त मात्रा में भोजन, पानी के साथ अन्य आवश्यक वस्तुओं को भी उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक हाॅटस्पाॅट क्षेत्र पर रजिस्टर रखवाया जाये, जिससे अन्दर एवं बाहर जाने वाले व्यक्तियों का पूरा रिकाॅर्ड रखा जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि हाॅटस्पाॅट क्षेत्र के बाहर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैम्प भी लगाया जाये, जिससे लोगों को आवश्यक दवायें उपलब्ध करायी जा सके।
तत्पश्चात आयुक्त महुअन में बाहर से आये लाल सिंह एवं अजय पाल सिंह के घर जाकर होम क्वांरटीन किये गये लोगों के घर जाकर उनकी स्थिति को देखा। उन्होंने पाया कि उनके घर पर पम्पलेट लगा हुआ है। उन्होंने आशा एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों से भी होम क्वांरटीन के बारे में जानकारी प्राप्त की।
बैठक में एडीजी ए.सतीश गणेश, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर, नोडल अधिकारी विपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदढ, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, सीएमओ डा. संजीव यादव, एसीएमओ डा. राजीव गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More