BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : लॉकडाउन में सबकी सुरक्षा को कटिबद्ध मथुरा रिफाइनरी

मथुरा। विश्वभर में फैले कोरोना वाइरस (कोविड19) की गंभीरता को देखते हुए मथुरा रिफाइनरी अपने कर्मचारियों और आम जनता के स्वास्थ्य के लिए संकल्पित है। इस वैश्विक महामारी से सबके बचाव का ध्यान रखते हुए रिफाइनरी द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।
देश में इस महामारी के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी ने अपने कर्मचारियों और आम नागरिकों को इससे बचाव के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से जगह-जगह पर बैनर पोस्टर आदि लगाए गए हैं, जिनमें यह संदेश दिया जा रहा है कि इस बीमारी से बचने के लिए क्या करें और क्या ना करें। साथ ही जरूरी टेलीफोन नंबर आदि भी दर्शाए गए हैं। रिफाइनरी टाउनशिप और आस-पास के गांवों में पिछले सप्ताह से लाउडस्पीकर द्वारा लोंगों को इस बीमारी से बचने के उपाए बताए जा रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए देशव्यापी 21 दिन के लॉकडाउन की परिस्थिती में भी पैट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति के लिए काम कर रहे रिफाइनरी कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए पहले से ही कार्यालय एवं प्लांट के सभी बायोमैट्रिक अटेंडेंस बंद कर दी गई है। कार्यालय में कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों की संख्या को भी काफी कम कर दिया गया है। सभी कर्मचारी रोटेशन के आधार पर एक दिन छोड़ एक दिन आॅफिस में काम कर रहे हैं, और बाकी समय में अधिकारी वर्क फ्राम होम अपनाकर अपना दायित्व निभा रहे हैं। रिफाइनरी प्लांट को सुरक्षित व सुचारू रूप से चलाने के लिए कम से कम कर्मचारी रोटेटिंग शिफ्ट में काम कर रहे हैं वहीं रिफाइनरी के सभी हिस्सों में हैंड सेनीटाइजर रखे गए हैं ताकि कर्मचारी समय समय पर अपने हैंड सेनीटाइज कर सकें।
रिफाइनरी में बाहर से आने वाले आगंतुको (विजेटर) पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है। टाउनशिप में भी जरूरी सहायता प्रदान करने वाले व्यक्तियों को छोड़कर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध है। रिफाइनरी एवं टाउनशिप में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की थरमल स्कैनिंग की जा रही है। लॉकडाउन की स्थिति में सभी टाउनशिप निवासियों को घर पर ही रहने की हिदायत दी जा रही है। वहीं शाॅपिंग सेंटर स्थित दवा एवं किराने की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं। रिफाइनरी प्रशासन समय-समय पर सभी कर्मचारियों व उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य को लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर रहा है, ताकि सभी कर्मचारी सचेत रहें। ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने एवं सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। एक ओर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मथुरा रिफाइनरी ने किसी भी विशम परिस्थिति से निपटने के लिए तीन जगहों पर आइसोलेशन वार्ड भी बनाए हैं जिनमें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इस महामारी पर दिए गए दिशा निर्देशों पर मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख श्री अरविंद कुमार निजी तौर पर नजर रख रहे हैं। रिफाइनरी का वरिष्ठ प्रबंधन, कर्मचारी संघ और आॅफीसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी कर्मचारियों एवं टाउनशिप निवासियों को समय-समय पर सभी दिशा निर्देशों के उचित पालन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मथुरा रिफाइनरी पेट्रोलियम उत्पादों का निर्माण एवं आपूर्ति करती है और यही वजह है कि सरकार द्वारा भी रिफाइनरी को लॉकडाउन एवं कर्फ्यू की परिस्थिति में भी अपने कार्य को जारी रखने की विशेष अनुमति प्राप्त है, वहीं जिला प्रशासन भी इसमें सहयोग प्रदान कर रहा है। इस आपदा की घड़ी में भी रिफाइनरी के कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वाह निरंतर करेंगे। मथुरा रिफाइनरी पूरी तरह से समाज के हर व्यक्ति के स्थास्थ्य के प्रति कटिबद्ध है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More