BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : कालाबाजारी एवं जमाखोरी न हो : मण्डलायुक्त

मथुरा। मण्डलायुक्त अनिल कुमार ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में कोरोना वायरस से संबंधित बैठक लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपने-अपने कार्यों को मुस्तैदी के साथ पूर्ण करें। उन्होंने सभी को निर्देश दिये कि कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए प्राईवेट एवं आश्रम, होटलों में भी स्थानों को चिन्हित कर लिया जाये, जिससे आपतकालीन स्थिति में उनका प्रयोग किया जा सके। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर को निर्देश दिये कि प्रत्येक आईसोलेशन एवं क्वारंटाइन वार्ड के बाहर पुलिस व्यवस्था की जाये, जिससे कोई संदिग्ध व्यक्ति वार्डों से भाग न सके।
श्री कुमार ने निर्देश दिये कि पर्याप्त मात्रा में दवाई किट, मास्क, बेडशीट आदि की उपलब्धता बनाये रखें, जिससे अपात स्थिति में कोरोना वायरस को कन्ट्रोल किया जा सके। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों या कोरोना वायरस से प्रभावित व्यक्ति के सम्पर्क में जो भी आया हो उसे संदिग्ध मानकर उसकी जांच करायी जाये। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जाये कि वह बहुत जरूरी हो तभी अपने घरों से निकलें।
मण्डलायुक्त ने गोदामों में एवं राशन डीलरों के पास उपलब्ध गेंहू, चावल एवं अन्य स्टोक की जानकारी लेने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में आटा, चावल, दाल एवं गैस आदि की व्यवस्था रखंे। उन्होंने निर्देश दिये कि जिला पचंायतराज अधिकारी, ग्राम प्रधानांे एवं नगर पंचायत एवं नगर पालिका अपने-अपने क्षेत्रों के पार्षद तथा चेयरमेनों के सम्पर्क में रहें, यदि उनके क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो उसकी सूचना सीधे कन्ट्रोल रूम में दें।
बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि 10-10 किलो आटे एवं चावल तथा दो किलो दाल, नमक एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पैकेट बनवाये जा रहे हैं, जिससे दैनिक उपयोग में लाने वाली वस्तुओं की लोगों को कमी न हो। उन्होंने कहा कि ड्रग निरीक्षक एवं अभिहित अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि किसी भी दशा में आवश्यक सामान की उपलब्धता बनाये रखने की व्यवस्था करें।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुझाव दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोटेदारों से भी स्टोक करने, समाज के सभी वर्गों से बात करने, टैक्सी यूनियन, ट्रक यूनियन से वार्ता करके उनसे भी यह अनुरोध किया जाये कि कोई संदिग्ध व्यक्ति उनकी नजर में आता है तो कन्ट्रोल रूम को अवगत करायें।
इस अवसर पर नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड़, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 शेर सिंह, जिला चिकित्सा अधीक्षक, उप जिलाधिकारी आदि संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More