BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

प्रदेश में पैर पसारने की तैयारी में लोक जनशक्ति पार्टी

मथुरा। लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश में पैर जमाने की जुगत में जुटी है। इसके लिए पार्टी ने विशेष  सदस्यता अभियान शुरू किया है। इसके लिए प्रदेश भर के पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के साथ सीधे संपर्क में रहने के निर्देश दिये हैं। जिला और शहर अध्यक्षों के साथ ही मंडल प्रभारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। सदस्यता अभियान की सामूहिक जिम्मेदारी के साथ ही व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी दी गई। सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए.


उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय ने कहाकि जिन पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी को पूरा कर लिया है वह बनाये सदस्यों का रिकार्ड प्रदेश कार्यालय पर जमा करा दें। जिन लोगों ने अभी तक अभियान शुरू ही नहीं किया है वह जिम्मेदारी का निर्वान्ह करते हुए जल्द लक्ष्य पूरा करें जिससे पार्टी की तय रणनीति के तहत पार्टी को प्रदेश में एक मजबूत दल के रूप में स्थापित किया जा सके।

उन्होंर्ने  उत्तर प्रदेश के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, जिला एवं शहर अध्यक्षों को साफ चेतावनी भी दी कि अगर सदस्यता अभियान में कोई पदाधिकारी रूची नहीं लेता है तो उसे पार्टी के प्रति उसकी निष्ठा में कमी के तौर पर देखा जाएगा और ऐसे पदाधिकारी का उचित विकल्प मिलने पर उन्हें पद से मुक्त भी किया जा सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय ने कहाकि उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय दलों का वर्चस्व रहा है। लोकजनशक्ति पार्टी की नजर उत्तर प्रदेश पर है, जो पदाधिकारी पार्टी को मजबूत करने में इस समय मेहनत करेंगे उनका सम्मान पार्टी के अंदर हमेशां रहेगा।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More