देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर की हत्या के बाद से कामबंद हडताल पर चले गये विभागीय कर्मचारियों ने शुक्रवार से काम पर लौटने का फैसल लिया। गुरूवार को विद्युतवितरण निगम के डयरेक्टर प्रशासन राकेश कुमार के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसाल लिया गया। ज्ञात रहे कि बुधवार को पुलिस जेई हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है।
दोपहर को विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर राकेश कुमार कैंट स्थित विभाग के कार्यालय पर पहुंचे। इसके अलावा यूनियन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी पहुंच चुके थे। घटना के बाद स्थानीय विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने संघर्ष समिति का गठन किया था। इसी संघर्ष समिति ने पूरे आंदोलन को आगे बढाया। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे तक चली बैठक में बनी सहमति की जानकारी देने के लिए डायरेक्टर राकेश कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को खत्म करने पर बनी सहमति की जानकारी कर्मचारियों को दी। इस दौरान राकेश कुमार ने बताया कि संघर्ष समिति की जितनी भी मांगे हैं वह लगभग पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही करीब 15 लाख 44 हजार रूपये का सर्विस क्लेम भी पीडित परिवार को मिल जाएगा। इसके अलावा दूसरे फंड मिल चुके हैं। विभागीय कर्मचारियों द्वारा एकत्रित किया गया छह लाख रूपये अधिक धनराशि का चैक भी पीडित परिवार को सौंपा जा चुका है। संघर्ष समिति के संयोजक मोहनबाबू आर्य ने इसके बाद आलाधिकारियों की आंदोलन समाप्त करने की अपील पर सहमति दे दी। मोहन बाबू आर्य ने कहाकि किसी भी कर्मचारी के साथ होने वाली किसी भी तरह की अनहोनी के समय हम इसी एकजुटता का आगे भी परिचय देंगे।













Related Items
विद्युत विभाग के खिलाफ होलीगेट पर दिया धरना
ब्रेकिंग न्यूज : राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म की, लोकसभा स्पीकर का फैसला
भ्रष्टाचार के मामले में लीपापोती करने में लगा विद्युत विभाग