देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निगरानी समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि मेडिकल किट वितरण में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को हराने के लिए सफाई, दवाई व कड़ाई की आवश्यकता है और टीम भावना के साथ कार्य करें, जिससे कोरोना को हराने में कामयाबी हासिल होगी।
नगर मजिस्टेªट जवाहर लाल श्रीवास्तव ने गोवर्धन चैराहा पर कोविड-19 के अन्तर्गत 24 मई से 31 मई तक शासन द्वारा लाॅकडाउन का पालन कराया और बिना मास्क पहनने वाले व्यक्तियांे का चालान की कार्यवाही की तथा कोविड-19 प्रोटोकाॅल गाइडलाइन्स के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न चैराहों पर संघन चैकिंग के निर्देश भी दिये।
सिटी मजिस्टेªट ने शहर कोतवाल तथा नगर निगम के निरीक्षकों को निर्देश दिये कि कन्टेमेंट क्षेत्रों में प्रतिदिन साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन तथा मेडिकल किट वितरण कराना सुनिश्चित करें और स्वयं जाकर प्रतिदिन निरीक्षण कर अधोहस्ताक्षर को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निगरानी समिति सदस्यों को निर्देश दिये कि कन्टेंमेन्ट जोन में निवास कर रहे व्यक्तियों से अपील करें कि वे घर से न निकलें और आवश्यक वस्तुओं को कन्टेन्मेंट क्षेत्र में पहुॅचाना सुनिश्चित करें।
उप जिलाधिकारी छाता हनुमान प्रसाद मौर्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छाता की टेस्टिंग टीम द्वारा उंदी तथा कामर गांव में मेडिकल कैम्प लगाकर ग्रामवासियों की कोरोना जांच की गयी है। उप जिलाधिकारी ने निगरानी समितियों के कार्य और प्रत्येक सैम्पलिंग कराने वाले व्यक्ति को तत्काल मेडिकल किट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और अस्पताल के आस-पास साफ-सफाई तथा सेनेटाइजेशन का विशेष ध्यान रखें।
उप जिलाधिकारी मांट श्याम अवध चैहान प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र पांनीगांव में चल रहे वैक्सीनेशन तथा गेहूं क्रय केन्द्र आत्म निर्भर सहकारी समिति लिमिटेड नगला जंगली (सोनई) का निरीक्षण किया गया तथा नौहझील में निगरानी समिति सदस्यों के साथ बैठक की और मेडिकल किटों के वितरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।













Related Items
जिलाधिकारी ने आतिशबाजी के भंडार और बिक्री को लेकर दिए सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने के दिये निर्देश
चुनावी की तैयारी के वीडियो कानफ्रेंसिंग से दिए निर्देश