BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने के दिये निर्देश

मथुरा। गोवर्धन में प्रसाद योजना के तहत बनी मल्टी पार्किंग व बस स्टैंड का शनिवार को पर्यटन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर व विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा बारीकी से दोनो परिसरों का निरीक्षण किया गया। वहीं बारिश के समय नवीन बस स्टैंड परिसर में जगह जगह से पानी रिसाव को लेकर साथ में चल रहे अधीनस्थों से जानकारी की और उनकी फोटोग्राफी भी कराई। और कहा कि अभी से नवीन बस स्टैंड पर जगह जगह से पानी का रिसाव कैसे हो रहा है। जॉइंट डायरेक्टर द्वारा कार पार्किंग की तीसरी मंजिल पर पहुंच कर जब निरीक्षण किया तो देखा वहां फर्श टूटा हुआ है। मौके पर कहा कि अभी तो इसे बने एक साल हुआ यह अभी से टूट रहा है।आगे चलकर इसका क्या हाल होगा। वही उन्होंने कार पार्किंग में बने लिफ्ट और कैंटीन व फायर बिग्रेड सिस्टम को देखा वहां कुछ दिखी कमियों को पूरा करने का आदेश दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सी न होने की बात कही तो अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए यात्रियों के बैठने के लिए जल्द कुर्सियां लगाने की बात कही।वही निरीक्षण के दौरान जॉइंट डायरेक्टर अभिनाश मिश्र, पर्यटन अधिकारी मनीष शर्मा, विकास प्राधिकरण के जेई दीप शिखर गुप्ता, एक्सीयन संजय नागर जे ई भगवान सिंह बिष्ट व अन्य अधिकारी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

शनिवार को दोनों परिसरों का निरीक्षण किया गया है।यहाँ यात्रियों की सुविधा के लिए सभी की बारीकी से जांच की गई है। नवनिर्माण बस स्टैंड में बारिश के कारण पानी रिसाव को लेकर जल्द ही जांच कराई जाएगी और जल्द ही पानी के रिसाव का समाधान कराया जाएगा। इंस्पेक्शन कर रहे हैं रिपोर्ट तैयार करेंगे। नई बिल्डिंग है, पहले साल में ही क्या परेशानी आ रही है। यह किसी तकनकी कमी से नहीं हुआ है। इसमें ठेकेदार की कमी हो सकती है।
 अभिनाश मिश्र, जॉइंट डायरेक्टर

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More