BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : आधा दर्जन भैंस आईं चपेट में, तीन की मौत

मथुरा। विद्युत विभाग की लापरवाही निरीह से आये दिन होने बाला सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पीड़ित किसान ग्रामीण एक ही सवाल उठा रहे हैं कि आखिर किसानों और उनके निरीह पशुओं की मौत का सिलसिला कब थमेगा?  
ताजा मामला सामने आया है मथुरा में शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बहटा में जहाँ विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हुआ यह है कि गांव में होकर जा रही ग्यारह हजार केवी का तार टूटकर लगभग आधा दर्जन भैंस के ऊपर टूट कर गिर गया। जिसमें से तीन भैंस की करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी वजह से गरीब किसान ओम प्रकाश पर दुखों का पहाड़ टूट गया । किसान के परिवार की महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल है। लगभग। 3 लाख के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वही वीरेंद्र राघव लक्ष्मन प्रधान नीरज शर्मा व गांव के लोगों ने दुखद जताया पीड़ित किसान ने बताया कि गांव में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। बताया जा रहा है कि बार-बार ग्रामीणों के द्वारा शिकायत की गई थी कि गांव में जो बिजली के तार लगे हुए हैं उनकी जर्जर हालत है। इन्हें बदलवाया जाए, यह आये दिन टूटते रहते हैं। जिसकी शिकायत लगातार ग्रामीण करते रहे हैं । लेकिन विद्युत विभाग द्वारा कोई सुनाई नहीं की । और वहीं हुआ जिसका ग्रामीणों को अंदेशा था। गुरुवार की शाम ग्यारह हजार का तार टूटने से गावँ के ग्रामीणों की लगभग आधा दर्जन भैंस करंट की चपेट में आ गईं। जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई है। कुछ घायल भी हैं जो जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। वही घटना की सूचना मिलने पर डा. मुकेश व डा. जयपाल के साथ पशु टीम मौके पर पहुंच गई और बाकी पशुओं का उपचार करने में जुट गए।ग्रामीणों में इस घटना से काफी आक्रोश है। हालांकि शेरगढ़ विद्युत सब स्टेशन जेई ने पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की कहीं है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More