देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। राशन वितरण के दौरान सरकारी राशन वाली लगी में दो पक्षों में हुए झगडे में जमकर लाठी डंडे चले थे। घरों में घुस कर एक दूसरे पर हमला किया गया था। इस मामले में थाना बरसाना पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
थाना बरसाना पुलिस ने झागडे में शामिल रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना आजादपाल सिंह के मुताबिक प्रथम पक्ष के रामगोपाल आदि तथा द्वितीय पक्ष के चतुर्भुज आदि द्वारा सरकारी राशन की दुकान वाली गली में सस्ते गल्ले का राशन बांटने को लेकर अपने अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर एक दूसरे के घरों में घुसकर मारपीट करना, गाली गलौज करना, जान से मारने की धमकी देना तथा तथा कोविड-19 महामारी की गाइडलाइन का उल्लंघन करने के संबध में मुकदमा पंजीकृत था। रामगोपाल पुत्र चरन सिंह, रामनारायण पुत्र चरन सिंह, चतुर्भुज पुत्र टीकाराम तथा विस्सू पुत्र जुगल किशोर निवासीगण गाजीपुर थाना बरसाना को गिरफ्तार किया गया है।













Related Items
केंद्र सरकार का गरीबों को बड़ा तोहफा, दिसंबर 2023 तक मुफ्त राशन
आपूर्ति इंस्पेक्टर ने राशन के चावल से भरा ऑटो पकड़ा
तीन अंतर्जनपदीय शातिर चोर दबोचे, दो फरार