BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : उत्तर प्रदेश दिवस में आवारा गोवंश का संरक्षण करने वाले किसान हुए ’सम्मानित’

मथुरा। उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन बीएसए डिग्री काॅलेज में बढ़ी धूमधाम से किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं एवं किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में भी उत्तर प्रदेश दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस को उत्तर प्रदेश से बाहर रहने वाले विशेष कर मुम्बई के लोगों ने मनाया था। उत्तर प्रदेश का पूर्व नाम यूनाईटेड प्रोविन्सेन्स था, जिसे 24 जनवरी 1950 को परिवर्तित करके उत्तर प्रदेश किया गया था। उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के उन महान सपूतों को याद करना है जिन्होंने देश की आजादी में अपना विशेष योगदान दिया। प्रदेश के विकास के लिए शासन द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहंुचाना होगा जिससे देश के अन्तिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी योजनाओं का लाभ पा कर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सके।
श्री मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश की संस्कृतिक में विभिन्नता में एकता मुख्य रूप से विद्यमान है। हमें आपसी भाईचारे एवं समन्वय के साथ रहकर उत्तर प्रदेश के विकास में अपना पूर्ण सहयोग देना चाहिए तथा अपनी संस्कृति को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।
 कार्यक्रम में उद्यान एवं खाद्य संस्करण, समाज कल्याण, ग्राम विकास, बाल विकास, आयुष, पंचायतीराज, पर्यटन, उद्योग, जिला पूर्ति, श्रम विभाग, पशुपालन, राज्य सेतु निगम द्वारा अपनी स्टाॅल लगाकर अपने विभाग से संबंधित अनेक योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनता को दी।
कार्यक्रम में श्रीजी बाबा विद्या मन्दिर द्वारा सरस्वती वंदना, आरसीए गल्र्स इंटर काॅलेज द्वारा नारी शक्ति गीत, ऐसिड अटैक व शिल्पी चक्रवत्ति, अंजलि, आरती चैधरी, कविता द्वारा भाषण दिये गये। इसके साथ ही  जीआईसी लोहवन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ लोक नृत्य, राधा नृत्य किया। महिला समाख्या द्वारा कठपुतली नाटक आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम की प्रस्तुति से प्रसन्न होकर विधायक बल्देव पूरन प्रकाश ने लोहवन के जीआईसी इंटर काॅलेज की छात्राओं को ग्यारह सौ रूपये तथा जिलाधिकारी ने आरसीए गल्र्स काॅलेज की छात्र हिमान्शी राजपूत एवं उनकी टीम को एसिड अटैक की प्रस्तुति पर 51 सौ रूपये प्रदान किये।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं विधायक पूरन प्रकाश ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई स्टाॅलों का अवलोकन किया तथा अनेक विभागों की प्रसंशा की। विधायक ने पूरन प्रकाश ने कहाकि 24 घंटे के अन्दर इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन करना काबिले तारीफ है। इस अवसर पर निराश्रित गौवंश की रक्षा करने वाले पशुपालकों को प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम नेवास, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी डा. प्रीतम सिंह, उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्याम रस्तोगी, आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. नरेन्द्र कुमार के साथ भारी संख्या में आंगनबाडी कार्यकत्रि, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित थे।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More