BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पूर्व सैनिक संघ ने मनाया इन्फेंट्री दिवस

मथुरा। पूर्व सैनिक संघ मथुरा के तत्वावधान में इन्फेट्री दिवस के अवसर पर 17 मेंकेनाइजड इन्फेट्री के शौर्यचक्र विजेता शहीद कैप्टेन राकेश शर्मा के चित्र पर परमाल्यार्पण कर इन्फेट्री दिवस मनाया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक संघ मथुरा के अध्यक्ष पण्डित देवीचरन शर्मा ने की तथा संचालन महासचिव खेमचन्द शर्मा नगेशने किया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए खेम चन्द शर्मा ने कहा कि सेना की इन्फेनट्री के योग दान पर देश को गर्व है । केप्टन हरिहर शर्मा ने कहा कि 22 अक्टूबर 1947 के दिन पाकिस्तानी सेना ने  कवायलियो की ड्रेस पहनकर  कश्मीर पर हमला कर दिया था । कशमीर के महाराजा हरिसिह ने भारत से प्रार्थना करते हुए सहायता मागी । उस समय तक महाराजा हरिसिह ने कश्मीर का विलय भारत में  नहीं किया था ।भारत में कश्मीर का पूर्ण विलय की शर्त माने जाने पर सेना को कश्मीर में मदद के लिए भेजा गया । भारत की इन्फेंट्री ने पाकिस्तान की सेना को खदेड़ दिया गया । इस युद्ध मे हमारे बहादुर सैनिकों ने बलिदान भी दिया स्वतंत्र भारत के पहले इस युद्ध में मेंजर सोमनाथ शर्मा को वीरगति के पश्चात् पहला परमवीर चक्र संम्मान प्राप्त हुआ । राष्ट्र की रक्षा में इन्फेट्री सेनिक टुकडियो ने सभी युद्धों व आतंकवादी गतिविधियों में महत्वपूर्ण  भूमिकाएं निभाई हैं ।
26 अक्टूबर 1947 को महाराजा हरिसिंह ने कश्मीर का भारत में पूर्ण विलयकर दिया गया था । 27 अक्टूबर को प्रतिवर्ष इन्फेट्री दिवस मनाया जाता है । केप्टन बाबुलाल ठेनुआ ने कहा कि केप्टन राकेश शर्मा आतंकवादी गतिविधियों मे देश का पहला शहीद सैनिक अफसर हैं इनकी  राष्ट्र रक्षा मे बलिदान अद्म्य शौर्य,साहस,उत्कृष्ट पराक्रम व वीरता के लिए महामहिम राष्ट्रपति महोदय ने वीरता के सर्वोच्च पदक से अलंकृत किया है । इससे राष्ट्र गौरवान्वित है। अध्यक्षीय उद्वबौधन मे पं. देवीचरन शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना की इन्फेंट्रट्री  ने कश्मीर पर आक्रमण करने वाली पाकिस्तान की सेना के मंसुबो को धराशायी कर असाधारण  शौर्य व साहस का परिचय दिया था । कार्यक्रम मे केप्टन पोह्कर सिंह,भरत सिंह, केप्टन मोहन सिंह, दिगम्बर सिंह, श्याम सुन्दर वेनीवाल, राजेश शर्मा एड., ठा. ओम्  प्रकाश सिंह, प्रेम शंकर, श्याम वीर सिंह गुर्जर  आदि उपस्थित रहे ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More