BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : दो वार्डों को जिला प्रशासन ने किया है सील

मथुरा। शांत चल रहे राया में अचानक तूफान उठ खडा हुआ है। दिल्ली में मैट्रो हास्पीट से लेकर मथुरा में जिला प्रशासन और स्थानीय स्तर पर थाना पुलिस की घोर लापरवाही ने कस्बावासियों की नींद ही छीन ली है। हर कोई आशंकित और परेशान है। राया में सादाबाद रोड के 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद राया क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 और वार्ड नंबर 11 को कंटेन्मेंट, हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

इन क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री की होम डिलीवरी की जागएी। इसके लिए नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी द्वारा लिस्ट जारी कर दी गई है। शनिवार को युवक की मौत दिल्ली के मैट्रो हास्पीटल में हो गई थी।

युवक लम्बे समय से बीमारी से पीडित था। यहीं कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था। कोरोना जांच रिपोर्ट आने से पहली ही उसकी मौत हो गई। अस्पातल की ओर से जांच रिपोर्ट आने से पहले ही बिना किसी निर्देश के सामान्य तरीके से शव परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद शनिवार की शाम को अतिम संस्कार में 250 से 300 लोग सामिल हुए।  


राया रविवार की सुबह कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। जैसे ही यह सूचना जिला प्रशासन और सीएमओ कार्यालय को मिली, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। स्वास्थ्य विभाग ने आंगनवाड़ी एव आशा कार्यकत्रियों को सर्वे के लिए लगाया गया है जो वार्ड 6 एव वार्ड 11 में घर घर जाकर अंत्येशी में शामिल लोगों के नाम सहित जानकारी एकत्रित कर रही हैं जिससे अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की जांच कराई जा सके।


कस्बा प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि अभी जानकारी जुटाई जा रही है कुछ लोगांे के नाम प्रकाश में आये हैं जो उच्चाधिकारियों को सौंप दिए गए हंै जो भी निर्देश होगा उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष राया आलोक गर्ग ने बताया कि जो व्यापारी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं जिला प्रशासन उनके खिलाफ कार्यवाही करे हम उनके साथ है। सोमवार को यह देखने को मिला कि ऐरिया सील किये जाने के बाद  भी चुपके छुपे कुछ दुकानदारों से दुकान खोलीं और सामान बेचा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More