देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जिला मुख्यालय पर कार्यालयांे में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की समीक्षा के बाद जिलाधिकारी ने अब जिला मुख्यालय से बाहर सरकारी सेवाओं की टोह लेना शुरू कर दिया है। शासन की गरीब, किसान एवं आमजनता को दी जाने वाली विकास एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की जिलाधिकारी द्वारा निरंतर समीक्षा की जा रही है। इसके लिए औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने स्वास्थ्य उप केन्द्र बरारी का औचक निरीक्षण किया तथा उसी भवन में स्थित प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का भी निरीक्षण किया। प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को एएनएम द्वारा किये जाने वाले टीकाकरण में उपस्थिति कम मिलने पर उन्होंने संबंधित स्टाफ पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि टीकाकरण के लिए बुलावा पर्ची, माता बैठक एवं सामुदायिक बैठक के माध्यम से टीकाकरण के लिए आवश्यक रूप से सूचित किया जाय।
श्री मिश्र ने ब्लाॅक फरह के अन्तर्गत आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का निरीक्षण करते हुए वहां के रख-रखाव एवं साफ सफाई व्यवस्था पर असंतोष प्रकट किया तथा उन्होंने एक सप्ताह में सम्पूर्ण व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिये। ज्ञात हो कि टीकाकरण 0 से 05 वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को किया जाता है।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी