BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : वांछित चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

मथुरा। गोवर्धन पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं के 13 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक लौकेश सिंह भाटी ने बताया कि राधाकुंड चैकी में 18 जून 2019 को गांव कुंजेरा के लोगों ने आकर तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई थी। इन लोगों ने समाज के अंदर भय दिखाया था। मुकदमें में दस आरोपी रामवीर, भजन लाल पुत्र गण नटवर बघेल, सुरेश पुत्र नबाव सिंह, मोहन पुत्र हरचंदी, बच्चू शिवचरन, लक्ष्मण पुत्र मोहन, नंदकिशोर उर्फ चंदन पुत्र ठाकुर लाल, राधारमन पुत्र खुशीराम, जय प्रकाश पुत्र तेजराम, हरि प्रसाद पुत्र परशुराम निवासीगण कुंजेरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं दूसरी घटना में सोमवार को पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान बुलट मोटर साइकिल पर जा रहे युवक को रोकने के लिए बोला तो पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल पीछे की तरफ घुमाकर भागने लगा। तभी डीग अड्डा वैरियर लगे पुलिसबल ने उसके पकड़ लिया। पकड़े गये आरोपी सतीश कुमार पुत्र चन्द्रभान निवासी मलसराय ने बताया कि बुलट चोरी की है वह उसे नंबर प्लेट बदलकर चलाता है। उसे बेचने की फिराक में था। वहीं तीसरी घटना में 13 दिसंबर 2019 को पूर्व रिटायर्ड प्रवक्ता उदयवीर सिंह निवासी मगोर्रा से कुछ लोगों द्वारा झूठेे दुष्कर्म के मामले में फंसाने का भय दिखाकर उनके घर जाकर दो लाख रूपये हड़पने के मामले में फरार आरोपी राजेन्द्र पुत्र शिवचरन निवासी अजीतपुर थाना कोसीकलां, मुरारी लाल शर्मा पुत्र नृत्यगोपाल निवासी बिड़ावली थाना छाता को पकड़कर जेल भेजा है। इस गैंग में शामिल महिला को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More