BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रेलवे ट्रैक पर मिले युवक, किशोरी के शव मिले

मथुरा। थाना यमुनापार क्षेत्र में मंगलवार अमंगल लेकर आया। पुलिस पूरे दिन चकरघन्नी बनी रही। सितम्बर माह की पहली सुबह मथुरा पुलिस और ग्रामीणों के लिए किसी मुशीबत से कम नहीं रही।  


मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक और एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यमुनापार इलाके के रेलवे पुल के पास तिवारीपुरम के निकट रेलवे ट्रैक है। सुबह करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर लड़के और लड़की के शव पड़े हुए हैं।

दोनों ट्रेन से कटे हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त की तो पता चला कि दोनों पास में ही शिवनगर कॉलोनी के रहने वाले हैं। दोनों की उम्र 16 से 17 साल के बीच थी।

किशोर शिवकुमार और किशोरी प्रियंका बताया जा रहा है कि दोनों देर रात अपने अपने घर से अचानक गायब हो गए थे। परिजनों ने तलाश करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव मिले।मामला आत्महत्या का है या कुछ और पुलिस जानकारी कर रही है।

पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतकों के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाने के प्रयास में जुटी है ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More