देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मध्य जून से मानसून दस्तक दे सकता है। जबकि तालाबों की खुदाई का काम पूरा करने, जहां पानी पहुंचने की व्यवस्था नहीं है वहां तक गूल खोदने और तालाबों में पानी भरने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। इस बीच एक बरसात हो जाती है तो तालाब खुदाई और भराई का सर्वे करने का मौका नहीं मिलेगा। इसी मंशा से काम को डेड लाइन तक ठेकेदार खींच रहे हैं।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने अपने कैम्प कार्यालय में जल संरक्षण से संबंधित बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि जनपद में सभी तालाबों को प्रत्येक दशा में 30 जून तक भरने का कार्य कर लिया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में तालाबों की खुदाई होना शेष है उन क्षेत्रों में खुदाई के कार्य में और अधिक गति प्रदान करते हुए यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाये। उन्होंने नहर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह तालाबों को भरवाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि नौहझील एवं मांट क्षेत्र में तालाब खुदाई एवं भराई के कार्यों में और अधिक तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने दोनों क्षेत्रों के विकास खण्ड अधिकारियों को निर्देश दिये कि उन्होंने कार्य को अधिक तेजी से नहीं किया तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि तालाबों की खुदाई से पूर्व तथा तालाबों की खुदाई के पश्चात की फोटोग्राफी आवश्यक रूप से करायी जाये। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार तालाबों को भरने से पूर्व तथा भरने के पश्चात की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी करायी जाये।
श्री मिश्र ने निर्देश दिये कि मनरेगा के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों में गूल खुदाई का कार्य किया जाये, जिससे तालाबों को भरने में आसानी हो। उन्होंने निर्देश दिये कि तालाबों के किनारे-किनारे वृहद वृक्षारोपण भी किया जाये, जिससे तालाब आकर्षक और स्वच्छ वातावरण बना रहे।
इस अवसर पर मुख्य विकस अधिकारी नितिन गौड़, पीडी बलराम सिंह, उप जिलाधिकारी सदर क्रान्ति शेखर सिंह, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, सिंचाई, डीएसटीओ एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी