BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

निरंतर जारी है कांग्रेसियों का सेवा सत्याग्रह

मथुरा। जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी, महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में अजय कुमार लल्लू महा रसोई तीसरे दिन भी होली गेट स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा परिसर में चली।


दीपक चैधरी एवं  उमेश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह शुरू किया गया है। इस महाअभियान की थीम सेवा की होगी विजय  हम सब में लल्लू अजय है कांग्रेसका सिपाही  मजदूरों का भाई के नारे के साथ पूरे सूबे में  कांग्रेस जन 25 लाख और मथुरा जिले में  हर रोज  लगभग 2,000  गरीब मजदूर असहाय जरूरतमंद लोगों को  भोजन करा रही है।

मंगलवार को होली गेट स्थित  गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा परिसर से  भोजन के पैकेट  वितरित किए गए। पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा है यह सेवा सत्याग्रह प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई तक निरंतर चलता रहेगा। प्रत्येक वार्ड के गरीब और असहाय लोगों को भी भोजन दिया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया ने कहा कि यह सेवा सत्याग्रह निरंतर जारी रहेगा और इसी कड़ी में सेवा सत्याग्रह को आगे बढ़ाते हुए जेल भरो आंदोलन की भी तैयारी की जा रही है और कहाकि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के लिए सेवा कार्य करती रहेगी चाहे सत्ता में हो या ना हो दमनकारी भाजपा सरकार ने हमारे अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को फर्जी मुकदमा लगा कर जेल भेज दिया।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता झूठे मुकदमे से नहीं डरेंगे और सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन में मनोज गौड़ व राहुल अरोड़ा अलावा दिनेश पाठक मलिका अरोरा अब्दुल जब्बार दिनेश बिंदल कीर्ति कुमार कौशिक नीलम कुलश्रेष्ठ शालू अग्रवाल विक्रम बाल्मीकि मोहन सिंह प्रवीण ठाकुर शिशुपाल चैधरी गिरधारी लाल पाठक प्रवीण भास्कर दीपक वर्मा ठाकुर बिहारी लाल ललित चैहान विपुल पाठक प्रवीण गौड़ दिनेश मौर्य सुनील उपाध्याय मुकेश गोयल अनूप गौतम अखिलेश बाल्मीकि बबलू बाल्मीकि सर्वेश शर्मा एडवोकेट महेश चैबे आसिफ कुरेशी सतीश शर्मा सुरेश शर्मा देवेंद्र भटनागर मुकेश अग्रवाल रमेश कश्यप हरजीत सिंह अरोरा मनप्रीत अरोरा अवधेश शर्मा शैलेंद्र चैधरी फैजान फारुकी समीर खान अभिलाष सक्सेना एडवोकेट राम भरोसी आशीष अग्रवाल नीरज सनवाल बॉबी गुप्ता श्याम अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More