देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। वृंदावन के कृष्णा कुटीर में बनाये गये क्वारंटीन सेंटर को लेकर शुरू से ही अव्यवस्थाओं की शिकायतें होती रही हैं। यहां तक कि क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किये गये लोग और उनके बाहर मौजूद शुभचिंतकों ने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अनशन तक किया। इसके बाद आश्वासन तो कई मिले लेकिन काम नहीं हुआ। क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन पीरियड पूरा कर बाहर आ चुके अध्यक्ष कौमी एकता मंच मथुरा जीसस चतुर्वेदी एडवोकेट ने अपने अनुभवों को आधार बना कर जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से सुझाव दिये हैं जिससे क्वारंटीन सेंटर में कई महत्वपूर्ण सुधार किये जा सकें। डीएम को भेजे पत्र में जीसस ने कहा है कि जिलाधिकारी मथुरा को भेजे पत्र में कहा है कि उत्कर्ष कृष्णा कुटीर में रहकर और बाहर से मेरे साथियों द्वारा किये गए अनशन सत्याग्रह के बाद आपके द्वारा कोरंटीन केंद्रों की व्यवस्था पर ध्यान दिया गया , जिसके लिए साधुवाद सहित अवगत कराना है कि कृष्णा कुटीर सहित सभी केंद्रों में ऐसे अनेक लोग हैं जिनको चैदह दिन हो चुके हैं और उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है, ऐसे लोगों को वहां मौजूद अन्य लोगों से जिनकी जांच नहीं हुई या जांच रिपोर्ट नहीं आयी है संक्रमण का लगातार खतरा बना हुआ है और वे लोग इस कारण से भी दहशत में हैं । हमारी प्रार्थना है कि ऐसे लोगों को तत्काल छुट्टी दी जावे जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है भले ही उनके 14 दिन हुए हों या नहीं । यदि किसी कारण से अग्रेतर उनका कोरंटीन होना जरूरी हो तो शेष अवधि के लिए उन्हें होम कोरंटीन किया जावे । साथ ही अनुरोध है कि कोरंटीन केंद्रों में साधारण तकलीफों के लिए डिस्पेंसरी और डॉक्टर की विजिट का जो प्रबंध किया गया था वह फिर से डगमगा गया है इसलिए तत्काल निर्देश दिए जावें कि कोरंटीन लोगों के सामान्य स्वास्थ्य हेतु इलाज का प्रबंध हो।
दूसरी ओर सीएमओ मथुरा डा.शेर सिंह ने वृंदावन स्थिति कृष्णा कुटीर क्वारंटीन संेटर का गुरूवार की दोपहर को निरीक्षण किया और सुधार के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये। इस तरह की शिकायतें मिल रहीं थीं कि क्वारंटीन सेंटर पर साफ सफाई सहित दूसरी व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। सीएमओ को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त मिलीं। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी हरीश गोयल भी थे।













Related Items
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने किया महाविद्यालय का औचक निरीक्षण
डीएम ने किया मल्टीलेबिल पार्किंग का निरीक्षण