BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने मंगलवार को दक्षिणी राज्य में भारतीय जनता पार्टी के मजबूत होने का श्रेय दिवंगत नेता एच.एन. अनंतकुमार को दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार के 61वें जन्मदिन पर आयोजित समारोह में येदियुरप्पा ने कहा, "मेरे चार बार मुख्यमंत्री बनने का श्रेय अनंतकुमार को जाता है, क्योंकि उन्होंने इस दक्षिणी राज्य में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए बहुत मेहनत की।"  

Read More

न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोविड-19 के संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा मंगलवार को 200,000 को पार कर गया। यह आंकड़ा जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सीएसएसई सेंटर ने जारी किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र में कोरोना से अब तक 200,005 लोगों की मौत हो चुकी है।  

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के सबसे बड़े पुतला बाजार में रावण ने इस बार दस्तक नहीं दी है। टैगोर गार्डन से सटे तितारपुर बाजार में पुतला कारोबारियों में मायूसी नजर आ रही है। हर साल इस बाजार में इस समय रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले बनने शुरू हो जाया करते थे। तितारपुर में इन दिनों सड़क के किनारे, फुटपाथ, पार्को व छतों पर पुतला बनाने वाले कारीगर व्यस्त नजर आते थे। लेकिन इस बार नजारा बिल्कुल बदला हुआ है।  

Read More

चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कृषि विधेयकों पर हस्ताक्षर न करने का आग्रह किया। उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि विधेयकों को पुनर्विचार के लिए संसद में वापस भेजा जाए।  

Read More

सौंख। कस्बा की उपमंडी स्थल परिसर में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक अयोजित की गई। जिसमें व्यापारी प्रदेश में दोहरी मंडी शुल्क नीति से परेशान है। सरकार ने हाल ही में मंडी परिसर के बाहर कृषि उत्पादों के व्यापार को मंडी शुल्क से पूरी तरह मुक्त करने की घोषणा की है। 

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 21 सितंबर को बिहार में 9 राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन नौ राजमार्ग परियोजनाओं पर 14258 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। बिहार के सभी 45,945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवाओं से जोड़ने के प्रोजेक्ट का भी प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में जारी सूचना में कहा गया है कि बिहार में इन सड़कों के निर्माण से विकास को बढ़ावा मिलेगा, संपर्क बेहतर होग। बिहार और इसके आसपास के क्षेत्रों में अर्थिक विकास में भी तेजी दिखेगी। बिहार सहित पड़ोसी राज्यों झारखंड और उत्तर प्रदेश में लोगों और सामानों की आवाजाही आसान हो जाएगी। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2015 में बिहार के बुनियादी ढांचागत विकास के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की थी। 54,700 करोड़ रुपये की लागत से 15 परियोजनाओं पर काम होना था, जिनमें से 13 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, 38 परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जबकि अन्य आवंटन या नीलामी की प्रक्रिया में हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर बिहार में सभी नदियों पर पुल होंगे और राज्य के बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी। वहीं 45,945 गांवों को डिजिटल क्रांति से जोड़ने के लिए राज्य के कोने-कोने तक तेज गति की इंटरनेट सुविधा पहुंचाने की भी तैयारी है। साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पायल ने शनिवार की शाम कश्यप के खिलाफ अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया और इस ट्वीट में भारत के प्रधानमंत्री के कार्यालय को भी टैग किया।  

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना से 38 व्यक्तियों की मौत हो गई। इसी दौरान कोरोना के 4219 नए मामले भी सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 2.40 लाख के पार हो गई। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए 61,973 आरटी पीसीआर और एंटीजन टेस्ट किए गए। बीते 2 महीने के दौरान दिल्ली में कोरोना रोगियों की संख्या में लगातार कमी आई थी। हालांकि अब दिल्ली में दिल्ली में कोरोना की टेस्टिंग बढ़ने के साथ ही कोरोना पॉजिटिव मामलों में भी तेजी आई है। शनिवार को दिल्ली सरकार ने कोरोना बुलेटिन जारी करते हुए कहा, "बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4071 नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 4219 कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। 24 घंटों के दौरान ही दिल्ली में 38 व्यक्तियों की कोरोना से मौत हो गई। अब तक 4,945 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कुल 2,42,899 व्यक्तियों को कोरोना हुआ और इनमें से 2,05,890 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में फिलहाल 32,064 एक्टिव कोरोना रोगी हैं।" वहीं दिल्ली में लगातार कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है। फिलहाल पूरी दिल्ली में 1820 कोरोना कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। गौरतलब है कि कोरोना की रोकथाम के साथ ही दिल्ली में डेंगू की रोकथाम के लिए भी एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 10 हफ्ते का यह अभियान प्रत्येक रविवार सुबह 10 बजे 10 मिनट के लिए चलाया जाता है।  

Read More

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर के अरनिया में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान से हथियारों और मादक पदार्थो की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया है। यह शनिवार रात को किया गया था। (बीएसएफ) ने रात में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी और भारतीय क्षेत्र में हथियारों, गोला-बारूद और मादक पदार्थो की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। बीएसएफ ने कहा, "बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) बुडवार/बुल्लेचक के बीएसएफ जवानों ने रात के समय आईबी के पास पाकिस्तान के एक शख्स की संदिग्ध गतिविधि को देखा और फिर फायरिंग कर दी।" इसने कहा, "सुबह के दौरान इलाके में अच्छी तरह से तलाशी के बाद 58 पैकेट संदिग्ध नारकोटिक्स, दो पिस्तौल, चार मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किए गए।" साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी देवे गौड़ा ने रविवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। देवे गौड़ा ने राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू की उपस्थिति में कन्नड भाषा में शपथ ली।  

Read More

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन ने शनिवार को यहां दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह ही राजद का आगामी विधानसभा चुनाव में सफाया हो जाएगा।

Read More

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में लाए गए कृषि से जुड़े तीन बिलों पर विपक्ष के विरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने निशाना साधा है। कहा है कि जिस तरह से नागरिकता संशोधन कानून पर कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष ने झूठ फैलाकर दिल्ली में दंगा करा दिया, उसी तरह से अब पार्टी किसानों के बीच झूठ फैलाकर उन्हें भड़काने में जुटी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का मानना है कि कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष किसानों के बीच भ्रम फैलाकर अपना उल्लू सीधा करने की कोशिश कर रहा है। कैलाश विजयवर्गीय ने किसानों को विपक्ष के बहकावे में न आने की अपील की। उन्होंने इस पूरे मामले की तुलना सीएए के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शनों से की। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, इस देश ने 'नागरिकता संशोधन बिल' के खिलाफ भ्रांति पैदा होते देखी है। अब वहीं ताकतें किसानों में 'कृषि सुधार बिल 2020' के खिलाफ गलतफहमियां पैदा कर रही हैं। ये बिल किसानों के हित में हैं। जो लोग इस बिल के विरोध में भड़का रहे हैं, वे आपके हितैषी नहीं है। वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भी कहा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पहले सीएए पर झूठ फैला दिल्ली में दंगा कराया। उसी तरह आज किसानों को आजादी दिलाने वाले बिल पर झूठ फैला रहे है। न तो सीएए से किसी की नागरिकता गई, ना ही किसानों के बिल से एमएसपी खत्म होगी। अब किसान देश में कहीं भी उत्पाद बेच सकेंगे। भाजपा सांसद ने खुला बाजार और बंद भ्रष्टाचार का नारा भी दिया। साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More